अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस International Yoga Day 21 June : जानिये विश्व योग दिवस का इतिहास, महत्व और क्यो मनाया जाता है ?
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी जिसमें उन्होंने कहा:
"योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।"
—नरेंद्र मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासभा
जिसके बाद 21 जून को "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।
आपको बता दें कि भारतीय संस्कृति के अनुसार, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है. 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन माना जाता है. इस दिन सूर्य जल्दी उदय होता है और देर से ढलता है. यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है इसीलिए ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है.
भारत में पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए भाजपा सरकार के साथ बाबा रामदेव ने भी विश्व योग दिवस को यादगार बनाने और पूरे विश्व को योग के प्रति जागरूक करने के लिए 35 मिनट का विशेष पैकेज तैयार किया था।
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल होने के साथ ही भारत ने दो विश्व रिकार्ड की स्थापना की......पहला सबसे बड़ी योग क्लास करीब 36000 लोगों के साथ और दूसरा चौरासी देशों के लोगों द्वारा इस आयोजन में एक साथ भाग लेने का.... इस रिकॉर्ड को आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने स्वयं ग्रहण किया।
हर साल की तरह इस साल भी योग दिवस को एक थीम दी गई है. लेकिन इस साल कोरोनावायरस महामारी यानी कोविड 19 के चलते लोगों को ऐसी थीम दी गई है, जो सेहत और स्वस्थ्य को बढ़ावा देगी. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 थीम है घर पर योग, परिवार के साथ योग (Yoga at Home and Yoga with family)
योग का लक्ष्य स्वास्थ्य में सुधार से लेकर मोक्ष (आत्मा को परमेश्वर का अनुभव) प्राप्त करने तक है योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है हमारी आत्मा को भी शुद्ध करता है। योग बहुत ही लाभकारी है। आज बहुत से लोग मोटापे से परेशान हैं, उनके लिए योग बहुत ही फायदेमंद है। योग करने से दिल समेत पूरा शरीर स्वस्थ बना रहता है
#mKhabar की तरफ से आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाये !
देखे Video अंतरराष्ट्रीय योग दिवस International Yoga Day वर्ल्ड योगा डे
Source: ANI, Google, Wikipedia


0 Comments