अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में बड़ा कदम उठाते हुए अयोध्या थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह कार्रवाई विशेष जांच दल (SIT) की सिफारिश और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत के आधार पर की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एफआईआर में छह लोगों को नामजद किया गया है। इन पर चढ़ावे से जुड़ी धनराशि के कथित गबन, चोरी और धोखाधड़ी से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। मामला सामने आने के बाद प्रारंभिक जांच कराई गई थी, जिसमें कुछ अहम तथ्य सामने आने पर एफआईआर दर्ज करने का निर्णय लिया गया।
ट्रस्ट की ओर से श्री कृष्ण मोहन द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
यूपी सरकार के निर्देश पर बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।
*राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज*
— mKhabar (@mKhabarlive) June 25, 2026
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर अयोध्या में FIR दर्ज।SIT की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद कार्रवाई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज की, आरोपियों की भूमिका की पड़ताल जारी @BJP4India #akhileah pic.twitter.com/4lenMTTYvw



0 Comments