नए नियमों के साथ यूपी में आज से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल | mKhabar
उत्तर प्रदेश के कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूलों को एक मार्च से खोलने की अनुमति दे दी गई है. साथ ही कहा गया है कि स्कूल खोलने के दौरान सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन पालन किया जाए. सभी स्कूलों को सैनिटाइज किया जायेगा।
स्कूलों को कोरोना संक्रमण के लिए शासन स्तर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
प्राइमरी स्कूलों में कोविड को लेकर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, तो वहीं जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या अधिक है‚ वहां दो पालियों में कक्षाएं संचालित की जाएंगी. स्कूल में कक्ष‚ शौचालय‚ दरवाजे‚ कुंडी‚ सीट आदि को लगातार सैनिटाइज व साफ कराना होगा. सभी बच्चों को मास्क पहनकर स्कूल आना होगा। परिषदीय स्कूलों में उत्सव का आयोजन होगा।
पहले दिन बच्चों के छोटे-छोटे समूह बनाकर कोरोना संक्रमण के दौरान के अनुभव पर चर्चा होगी।
Tags : UP, Uttar Pradesh, Primary School, Corona, Covid, प्राइमरी स्कूल, CM Yogi



0 Comments