कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2019 (SSC JE Recruitment 2019) पेपर 1 की (final answer key) जारी कर दी है। जो उम्मीदवार एसएससी जेई परीक्षा 2020 के लिए उपस्थित हुए थे, वे SSC की वेबसाइट के माध्यम से फाइनल आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2021 है।
एसएससी पेपर-1 में लगभग 5,681 उम्मीदवार हुए थे पास
आयोग ने इससे पहले, जूनियर इंजीनियर के विभिन्न ट्रेड (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वालिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) भर्ती 2019 पेपर-1 का रिजल्ट 1 मार्च 2021 को जारी किया था। जिसमें लगभग 5,681 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का तरीका और डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

ऐसे डाउनलोड करें SSC JE पेपर 1 उत्तर कुंजी 2019
- आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ खुल जाएगा, निर्देश पढ़ें और आखिर में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अब क्रेडेंशियल की मदद से लॉग-इन करें।
- एसएससी जेई 2019 परीक्षा की फाइनल आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।


0 Comments