रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग में एक बड़ी घोषणा की गई है। मुकेश अंबानी ने अब जियो नेटवर्क के बाद अब जियो के स्मार्टफोन की घोषणा की है। अब जियो का जियोफोन नेक्स्ट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है, इसे गूगल के साथ डेवलप किया गया है।
Excited to announce the next steps in our partnership with @RelianceJio to accelerate India's digitization, starting with a new affordable Jio smartphone with an optimized @Android experience, and a 5G collaboration between Jio & @GoogleCloud.https://t.co/Wi9DExPU6b
— Sundar Pichai (@sundarpichai) June 24, 2021
सुंदर पिचाई ने ट्वीट कर दी जानकारी
रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी ने बताया कि उन्होंने पिछले साल गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से बात की थी कि गूगल और जियो को मिलकर एक नेक्स्ट जेनरेशन, ढेर सारे फीचर्स से लैस लेकिन सस्ता फोन बनाना चाहिए, जो 2G यूजरों को पहली बार इंटरनेट तक पहुंच दिलवाने में कारगर हो। इस घोषणा के बाद सुंदर पिचाई ने भी एक ट्वीट कर इस पार्टनरशिप को लेकर गूगल का एक ब्लॉग साझा किया है।
जाने क्या है खासियत
- JIOPHONE NEXT को खासतौर पर भारतीय बाजारों के लिए बनाया गया है।
- यह एक फुली फीचर्ड स्मार्टफोन में है, जिसमें गूगल और जियो के सभी एप्लीकेशन मौजूद होंगे। वहीं, यूजर्स एंड्रॉयड के प्लेस्टोर को भी एक्सेस कर पाएंगे और सभी एंड्रॉयड ऐप्स को यूज कर पाएंगे।
- यह स्मार्टफोन ऑप्टिमाइज्ड एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम से पॉवर्ड है।
- इसमें वॉइस असिस्टेंट, स्क्रीन टेक्स्ट को ऑटोमेटिक रीड-अलाउड करने की सुविधा, लैंग्वेज ट्रांसलेशन, ऑगमेन्टेड रिएलिटी फिल्टर्स के साथ स्मार्ट कैमरा जैसे फीचर्स हैं।



0 Comments