Assistant professor की भर्ती में आयोग की तरफ से बड़ी राहत, जानें पूरी डिटेल

Lucknow - Uttar Pradesh Higher Education Service Commission (UPHESC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. अशासकीय सहायता प्राप्त  डिग्री कॉलेज के लिए निकली इस भर्ती की एप्लीकेशन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हो गई है. आयोग ने प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले कैंडिडेट्स को सहूलियत दी है. आयोग ने उन्हें रेगुलर का कॉलम भरने की छूट प्रदान की है. दरअसल, पहले प्राइवेट का कॉलम न होने की वजह से उम्मीदवार कंफ्यूज थे, लेकिन आयोग ने उनकी ये परेशानी दूर कर दी है.

प्राइवेट डिग्री वाले भी रेगुलर में कर सकते हैं टिक

बता दें, UPHESC 48 सबजेक्ट्स के लिए शिक्षकों की भर्ती कर रहा है. इसके लिए रिटेन एग्जाम 4 फेज में कराए जाएंगे. पहला चरण 26 मई से शुरू होगा. आयोग की तरफ से जानकारी मिली है कि एप्लीकेश फॉर्म में प्राइवेट का अलग से कॉलम नहीं है. इसलिए अभ्यर्थियों में रेगुलर और प्राइवेट पोस्ट ग्रेजुएशन करने को लेकर कंफ्यूजन थी, लेकिन अब वे रेगुलर में ही टिक कर सकते हैं.


रसीद न निकलने की बड़ी वजह

इसके अलावा, ऐसी भी शिकायतें आ रही थीं कि एग्जाम फीस जमा करने पर कैंडिडेट्स को रसीद नहीं मिल रही थी. इसका एक कारण था कि आवेदकों की संख्या बढ़ रही है, जिसकी वजह से सर्वर डाउन हो रहा है. ऐसे में रसीद निकलने में समय लग रहा है. गौरतलब है कि आयोग की तरफ से करीब चार साल बाद असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्ट पर भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं.

जान लें एप्लीकेशन की लास्ट डेट

  • 25 फरवरी: ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू
  • 26 मार्च: आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख
  • 27 मार्च: ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख

Post a Comment

0 Comments