खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार को स्कूल की दीवार गिरने से छह लोगों की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना जिले के महेशखुंट थाना इलाके के चंडी टोला की है.
जाने कहां हुआ यह हादसा?
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गोगरी के चैधा बन्नी चंडी टोला में हुआ। यहां चंडी टोला प्राथमिक विद्यालय के पास नाले बनवाया जा रहा है, जिसके लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इस दौरान स्कूल की दीवार ढह गई। बताया जा रहा है कि दीवार के पास कुछ लोग बैठे हुए थे, जो इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

नाला निर्माण में लगे मजदूरों ने गंवाई जान
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, वे सभी मजदूर हैं। ये सभी लोग नाले के निर्माण का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि तीन लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। लोगों का कहना है कि लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

डीएम-डीएसपी मौके पर पहुंचे
खगड़िया के जिलाधिकारी (डीएम) शत्रुंजय मिश्रा ने बताया कि नाले की खुदाई के दौरान दीवार ढहने की बात सामने आ रही है। यह घटना खगड़िया मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर हुई। खगड़िया के डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।
Tags - #Bigaccident #Khagariabihar #6childrendie3injured #Schoolwallcollapses


0 Comments