अंबानी के घर एंटीलिया के पास मिली स्कॉर्पियो, के मालिक की मिली लाश

Mahrastra - उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थिति आवास एंटीलिया पर बीते दिनों जिलेटिन से भरी एक स्कॉर्पियो बरामद हुई थी। वहीं, अब कलवा इलाके से उस स्कॉर्पियो के मालिक का शव मिला है। सूत्रों के अनुसार मामले की शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि उक्त व्यक्ति ने आत्महत्या की है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ठाणे के डीसीपी ने बताया कि मनसुख हीरेन नामक एक व्यक्ति का शव मिला है जिसकी गाड़ी (जिसमें जिलेटिन था) मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर पाई गई थी। उन्होंने बताया कि मनसुख ने कलवा खाड़ी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।


मुंबई के विकरोली इलाके से कुछ दिन पहले चुराई गई थी

बता दें, 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध स्कॉर्पियो कार में 20 जिलेटिन छड़ें मिली थीं। पुलिस ने बताया कि कार में से जो जिलेटिन मिला है, वो सैन्य-ग्रेड जिलेटिन नहीं है बल्कि व्यावसायिक-ग्रेड है। व्यावसायिक ग्रेड जिलेटिन एक तरह से खुदाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है।  इस घटना के बाद मुकेश अंबानी के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बताया था कि मुकेश अंबानी के घर के बाहर जो हाड़ी खड़ी की गई थी, वो मुंबई के विकरोली इलाके से कुछ दिन पहले चुराई गई थी। गाड़ी का नंबर क्षतिग्रस्त था।

जाने क्या कहा फडणवीस बोले

मैंने पहले ही की थी सुरक्षा की मांग: फडणवीस ने आगे कहा, 'सचिन को ही आइओ अपॉइंट किया गया। इसके बाद टेलिग्राम पर एक पत्र मिला। जिसे जैश-उल-हिंद संगठन ने जिम्मेदारी ली और क्रिप्टोकरंसी की मांग की। वह पता गलत था, दूसरे दिन यह जो तथाकथित जैश-उल-हिंद है उसने भी इस लेटर को गलत ठहराया। इसमें आखिरी बात यह है कि यह जो आइओ है, 8 जून 2020, जुलाई 2020 में मनसुख के साथ टेलिफोन पर बातचीत हुई है। मैंने यह आशंका जाहिर की यह जो मनसुख हिरेन है, उसे तुरंत सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। उनकी जान को खतरा हो सकता है। अभी-अभी पता चला है कि उनकी डेड बॉडी मिली है। इससे पूरा प्रकरण बहुत गंभीर हो रहा है।

इस गाड़ी के अंदर एक पत्र भी पाया गया था। इस पत्र में कथित तौर पर अंबानी परिवार को धमकी दी गई थी। वहीं, इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने विधानसभा में इस मामले की जांच एनआईए से करवाने की मांग की है।

Tags - india news #mukeshambani #mukeshambanihouseexplosive


 

Post a Comment

0 Comments