Lucknow - भू माफियाओं पर चला वीसी एलडीए अभिषेक प्रकाश का हंटर वीसी के निर्देशन में अवैध कब्ज़ों को लेकर कारवाई लगातार जारी एयनोग्राफिक एन्ड फोक कल्चर सोसाइटी को आवंटित जानकीपुरम सेक्टर एच स्थित 5000 स्क्वायर फिट प्लाट पर भू माफियाओ द्वारा किया गया था कब्ज़ा जिला प्रशासन और प्राधिकरण की संयुक्त टीमो के द्वारा स्थल पर पहुच कर अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया एलडीए और जिला प्रशासन ने एयनोग्राफिक एन्ड फोक कल्चर सोसाइटी को कब्ज़ा वापस दिलाया कब्ज़ा करने वाले भू माफियाओं के खिलाफ की गई कड़ी करवाई ज़मीन की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपए आंकी गई है
उत्तर प्रदेश की राजधानी से लेकर सूबे के हर जिले तक भू-माफियाओं और अपराधियों द्वारा दबंगई के चलते सरकारी व गैर-सरकारी जमीन कब्जा करने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद जमीन कब्जा करने वाले ऐसे भूमाफियाओं और अपराधियों पर कार्रवाई भी तेज हो गई है। इसी के चलते राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी की तरफ से भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बाद आए दिन सरकारी जमीनों से कब्जा हटा कर आरोपियों पर प्रशासनिक कार्रवाई होती नजर आ रही है।

लखनऊ में 6 महीने में मुक्त कराई 2 हजार करोड़ से ऊपर की जमीन
भू-माफिया पर नकेल कसने के लिए तहसील स्तर पर बंद पड़ी उनकी फाइलों को पहले ही खोला जा चुका है, इसके चलते पिछले 6 महीने में लखनऊ के जिलाधिकारी ने अभी तक भूमाफियाओं के कब्जे से लगभग 2000 एकड़ से ऊपर की जमीन मुक्त कराई, जिसकी कुल कीमत बाजार में 2 हजार करोड़ से ऊपर की बताई जा रही है, इस मामले में अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं पर अभी तक कुल 40 से ऊपर के मामले दर्ज हो चुके हैं।
छोटे भू- माफिया हो जाएं सतर्क, जल्द चलेगा अभियान
लखनऊ के छोटे-छोटे इलाकों में दबंगई के चलते अक्सर सरकारी स्कूल व खाली पड़े प्लॉटों पर कब्जा कर लिया जाता है। लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि जल्द ही ऐसे भूमाफियाओं पर भी कार्रवाई करने का अभियान चलाया जाएगा, जो दबंगई के चलते डरा धमका कर शहर के छोटे-छोटे क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का काम करते हैं।
Tags- Lucknow News #DmAbhishekPrakesh #Atikarman



0 Comments