Flipkart में अब हिंदी और अंग्रेजी में बोलकर करे खरीददारी
Flipkart ने गुरुवार को वॉयस सर्च फीचर Voice Search Feature की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। ऐसे में अब यूजर Flipkart पर बोलकर अपने मनपसंद सामानों की खरीददारी कर पाएंगे। Flipkart का नया वॉयस सर्च फीचर अभी दो भाषाओं हिंदी Hindi और अंग्रेजी English को सपोर्ट करता है। फ्लिपकार्ट का दावा है कि वॉयस सर्च फीचर की लॉन्चिंग से छोटे से बड़े सभी शहरों के ग्राहकों को खरीददारी में आसानी हो जाएगी।
इसके साथ ही फ्लिपकार्ट में इस नये फीचर के आने के बाद Amazon को जोरदार टक्कर मिलने की संभावना है। आपको बता दें कि Amazon ने पिछले साल मार्च में अपने एंड्राइड ऐप प्लेटफॉर्म के लिए Alexa पॉवर्ड वॉयस सर्च ऑप्शन पेश किया था। Flipkart के मुताबिक भारत में नये इंटरनेट यूजर के लिए यह फीचर काफी मददगार साबित होगा तथा इससे यूजर सटीक Product को समय पर सर्च कर पाएंगे। Flipkart ने एक रिसर्च के हवाले से दावा किया है कि वॉयस सर्च फीचर के मुकाबले अंग्रेजी में टाइपिंग करके किसी प्रोडक्ट को ऑनलाइन सर्च करना तीन गुना तेज होता है। वहीं हिंदी में टाइपिंग के मुकाबले वॉयस सर्च 5 गुना तेज होता है।
कैसे करे Flipkart Voice Search Feature का उपयोग
ऑफिशियल साइट पर या फिर Flipkart मोबाइल ऐप वॉयस सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक माइक्रोफोन आइकन के तौर पर उपलब्ध रहेगा। जब आप सर्च ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो वॉयस सर्च ऑप्शन नजर आएगा। Flipkart ने कहा कि बीते माह जनवरी से Flipkart वॉयस सर्च फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। इस नये फीचर का सपोर्ट मिलिटेड एंड्राइड डिवाइस में मिलेगा। डेस्कटॉप वर्जन के लिए Flipkart वॉयस सर्च ऑप्शन उपलब्ध नहीं रहेगा।
Tags : Flipkart, Voice Search Feature, mKhabar, Shopping Sites



0 Comments