अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day - वो अधिकार जिसका हर महिला को जानकारी होना है बेहद जरूरी

Lucknow - महिलाओं के हौसलों को बुलंद करने और समाज में फैले असमानता को दूर करने के लिए ही हर वर्ष महिला दिवस मनाया जाता है। हर साल 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2021) मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करना है. समाज में महिलाओं को कमजोर माना जाता है। जबकि, महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है और कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। आज महिलाओं के सहयोग के चलते समस्त विश्व का विकास हो रहा है।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस थीम 2021

इस साल "Women in leadership: an equal future in a COVID-19 world" यानी "महिला नेतृत्व: COVID-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना" रखी गई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस थीम के जरिए कोरोना वायरस महामारी के दौरान स्वास्थ्य देखभाल श्रमिकों आदि के रूप में विश्व भर में महिलाओं के योगदान से है।हमेशा इस बारे में बात होती हैं कि महिलाओं को उनके हक का मान-सम्मान मिले। वो भी अपनी जिंदगी खुलकर जी सके, पुरुषों के बराबर उन्हें भी अधिकार मिले आदि कई बातों के लिए महिलाएं हमेशा से ही एक लंबी लड़ाई लड़ते हुए आईं हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हर साल पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। चीन, रूस, नेपाल, कंबोडिया और जार्जिया जैसे कई देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन अवकाश रहता है। चीन में महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन काम से आधे दिन का अवकाश मिलता है। कुछ देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बच्चे अपनी मां को गिफ्ट देते हैं

समान वेतन का कानूनी अधिकार

पुरूषों की तरह महिलाएं को भी वर्कप्लेस पर समान वेतन का अधिकार है. भारतीय श्रमिक कानून के मुताबिक, किसी भी जगह पर अगर आप काम करती हैं तो वेतन में लिंग के आधार पर आपके साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता.

घरेलू हिंसा से सुरक्षा

इस अधिकार को महिलाओं के प्रति हिंसा को रोकने के लिए बनाया गया है. इसके तहत अगर किसी महिला के साथ उसके घर पर, ससुराल में कोई भी हिंसा होती है तो वह इसके खिलाफ केस दर्ज कर सकती है

मातृत्व संबंधी अधिकार

इस अधिकार के तहत जब भी कोई महिला गर्भवती होती है तो उसे 26 सप्ताह की छुट्टी लेने का अधिकार है. इस दौरान महिला के वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी. और वह फिर से काम शुरू कर सकती है.

रात में गिरफ्तार ना होने क अधिकार

इस कानून के तहत किसी भी महिला को कोई भी पुलिसकर्मी सूरज ढलने के बाद गिरफ्तार नहीं कर सकता है. इसके लिए पुलिसकर्मी को सूरज उगने का इंतेजार करना होगा.

Tags : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, International Women's Day 2021, 8 मार्च, 8 March, Mahila Diwas, mahila diwas theme 2021, महिला दिवस थीम, mKhabar, Mahila Special Day, Women day, नारी दिवस, women's day, women's day 2021, women's day 2021 theme, women's day speech, a women's day poem, the women's day quotes, women day in india, women's day jewellery, women day quotes, women's day special, women's day theme, women's day tagline

Post a Comment

0 Comments