महिला दिवस पर राम तीर्थ चौधरी महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता

विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में श्री राम तीर्थ चौधरी महाविद्यालय इमलिया, उतरौला में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में श्री राम तीर्थ चौधरी महाविद्यालय इमलिया, उतरौला में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध का विषय नारी का सम्मान जहां है, उत्थान और विकास वहां रखा गया। जिसमें बीए बीएससी व बीकॉम की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में प्रशासक बच्छराज वर्मा, प्रभारी प्राचार्य चंद्रमणि वर्मा व अंग्रेजी प्रवक्ता राम जानकी गुप्ता ने परिणाम की घोषणा की। जिसमें अर्शिया फातिमा व नीलम गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान मरियम फातमा तथा तृतीय स्थान ज्योति जायसवाल निदा शेख व नीतू चौधरी को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ।










Tags : Womens Day, International Womens Day, Mahila Diwas, mkhabar, Shree Ram Teerth Chaudhary Mahavidyalay, Utraula

Post a Comment

0 Comments