TIPS : आपका फोन पानी में गिर जाए या बारिश में भीग जाए, अपनाएं ये तरीके

TIPS : आपका फोन पानी में गिर जाए या बारिश में भीग जाए, अपनाएं ये तरीके 

अगर आपका फोन पानी में गिर जाए या बारिश में भीग जाए तो कुछ तरीकों से उन्हें ठीक किया जा सकता है. यहां उन तरीकों को बता रहे हैं जिनसे आप पानी में गिरे फोन को ठीक कर सकते है. 




फोन सुखाने के लिए न करें ये गलती

  • अगर आपका फोन पानी में गिर जाए या बारिश में भीग जाए तो निकालने के बाद उसे ऑन करने की कोशिश कतई ना करें. 
  • कई लोग फोन काम कर रहा है या नहीं ये चेक करने के लिए फोन को ऑन करके देखते है. हमारी सलाह रहेगी ये बिल्कुल भी ना करें
  • आप अपने फोन को उस समय चार्ज करने की भी कोशिश न करें.
  • अपने फोन को हेयर ड्रायर से ना सुखाएं. बता दे आपको हेयर ड्रायर से काफी गर्म हवा निकलती है वो आपके फोन के पार्ट्स को काफी नुकसान पहुंचा सकती है.
  • नार्मल हवा देने से भी पानी फोन के उन हिस्सों में भी पहुंच सकता है जहां वो नहीं पहुंचा है. इससे आपके फोन को ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है. 


अब बात करते है फोन के पानी में गिरने के बाद क्या करे  

  • आपका मोबाइल फोन पानी में भीग या गिर गया है तो उसे तुरंत स्विच ऑफ कर दें
  • अगर फोन पानी से निकलने के बाद भी पावर ऑन है तो सबसे पहले उसे ऑफ कर दें.
  • मोबाइल फोन से सिमकार्ड और माइक्रो-एसडी कार्ड को रिमूव कर दें.
  • अगर आपके फोन में रिमूवेबल बैटरी है तो बैटरी को भी रिमूव कर दें.
  • अगर संभव हो तो नॉन-रिमूवेबल बैटरी वाले फोन को मोबाइल रिपेयरिंग शॉप पर ले जाकर उसकी बैटरी को रिमूव करवा दें. 
  • मोबाइल फोन से बैटरी रिमूव हो जाने से फोन के डैमेज होने के चांस काफी कम हो जाते है
  • साफ़ कपड़े की मदद से आप फोन में लगे ज्यादा से ज्यादा पानी को सूखा दें
  • फोन को चावल की बोरी में अंदर तक डाल के छोड़ दें. फोन को सूखाने के लिए इस तरीके का काफी यूज किया जाता है. इसे चावल की बोरी में कम से कम 24 घंटे रहने दें.
  • फिर इसके बाद चेक करें आपका फोन ऑन हो रहा है या नहीं. अगर फोन ऑन नहीं हो रहा है तो फोन की बैटरी खराब हो सकती है. इसे किसी प्रोफेशनल मैकेनिक से दिखवा लें.
  • अगर फोन ऑन हो रहा है तो फोन से म्यूजिक या वीडियो चला कर चेक कर लें कि फोन के स्पीकर्स सही से काम रहे है या नहीं. अगर सब सभी ठीक तरीके से काम कर रहा है तो आपका फोन बिल्कुल ठीक है.
  • आप यूट्यूब से ट्यूटोरियल वीडियो देख के भी खुद से कर सकते है. लेकिन अगर आप टेक-सेवी नहीं तो सबसे बेहतर होगा इसे मोबाइल रिपेयरिंग शॉप पर ही ले जाएं. 
  • इन सब के अलावा आप मार्केट में मिल रहे वॉटर रेसिस्टेंट कवर का भी यूज कर सकते है. ये कवर आपके फोन को पानी में गिरने के बाद भी काफी हद तक सुरक्षा देते है


Post a Comment

0 Comments