EPFO: ईपीएफओ के ब्याज दर में बदलाव नहीं, जानें अब कितना मिलेगा

Delhi - श्रम मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि पर 2020-21 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज देने का फैसला किया है। आज कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय न्यासी मंडल की श्रीनगर में बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में 2020-21 के लिए ब्याज दर में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया।


श्रीनगर की बैठक में हुआ फैसला

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में EPFO के सेंट्रल बोर्ड ट्रस्टी की बैठक आज श्रीनगर में हुई। इसमें इंटरेस्ट रेट पहले के लेवल पर बनाए रखने का फैसला किया गया। अब इस फैसले पर वित्त मंत्रालय के मुहर की दरकार है। उसके बाद ही इसे अधिसूचित किया जाएगा। 

किस साल कितना मिला ब्याज?

2013-14    8.75 फीसदी
2014-15    8.75 फीसदी
2015-16    8.80 फीसदी
2016-17    8.65 फीसदी
2017-18    8.55 फीसदी
2018-19    8.65 फीसदी
2019-20    8.50 फीसदी


पिछले साल कोरोनावायरस के बीच एक तो लोगों को पीएफ का पैसा नहीं मिला था, ऊपर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को पेश किए गए बजट में PF पर ब्याज से होने वाली कमाई पर टैक्स से छूट की सीमा को सीमित करने की घोषणा की गई थी. ऐसे में अगले वित्त वर्ष के लिए सरकार क्या ब्याज दरें रखती है, इसपर सबकी नजरें थीं.

SMS से बैलेंस जानने के लिए इस नंबर पर मैसेज करें

इसके अलावा आप एक मैसेज करके भी पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। हालांकि इन दोनों सेवाओं के लिए आपका यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) एक्टिव होना चाहिए। यदि आप एसएमएस के जरिए पीएफ बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN टाइप करके 7738299899 पर भेज दें। इस सेवा का लाभ आप हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी समेत 10 भाषाओं में उठा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आप हिन्दी में आप बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN HIN टाइप करके  7738299899 पर मैसेज कर दें।

 

Post a Comment

0 Comments