JEE Main 2021 के मार्च सत्र का रिजल्ट घोषित , दिल्ली के दो छात्रों को मिला 100 परसेंटाइल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2021 के मार्च सत्र का परिणाम अभी जारी किया है। दिल्ली के दो छात्रों को 100 परसेंटाइल मिला है। जेईई मेन मार्च सत्र की परीक्षा 15 मार्च से लेकर 18 मार्च के बीच हुई थी। देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जेईई मेन के मार्च सत्र की परीक्षा 15 मार्च, 16 मार्च, 17 मार्च और 18 मार्च को आयोजित की गई थी। 


6.21 लाख छात्रों ने दी थी जेईई मेन की परीक्षा

इस साल मार्च सत्र के लिए 6.21 लाख छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा दी थी। अब मार्च सत्र का परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी अप्रैल सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे।  

जाने कब से कब तक होगी अप्रैल सत्र की जेईई मेन परीक्षा

जेईई मेन 2021 अप्रैल सत्र की परीक्षा 27 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल के बीच होगी। अप्रैल सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन की विंडो अभी नहीं खुली है।


Post a Comment

0 Comments