पाकिस्तान PM Imran Khan को हुआ Corona -2 दिन पहले लगवाई थी चीनी वैक्सीन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने गुरुवार को ही चीन की वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इमरान खान होम आइसोलेशन में चले गए हैं। हाल ही में पाकिस्तान को चीन से करीब पांच लाख वैक्सीन की डोज दान में मिली हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने वैक्सीन लगवाई। हालांकि, इमरान खान को अभी पहली डोज ही लगी है। संक्रमण से बचने के लिए दो डोज लगवानी जरूरी हैं।

 


सहायक ने उनके संक्रमित होने की ट्वीट कर जानकारी

पीएम इमरान खान के विशेष सहायक ने उनके संक्रमित होने की ट्वीट कर जानकारी दी। 18 मार्च को इमरान खान ने चीन की साइनोफार्मा वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। चीन की यह एकमात्र वैक्सीन पाकिस्तान में अभी उपलब्ध है, जिसकी कोरोना से बचाव के लिए दो खुराक लेना जरूरी है। 

चीन ने पाकिस्तान को एक फरवरी को पांच लाख टीके मुहैया कराए थे। ये टीके दान में दिए गए हैं। इसके दूसरे ही दिन से पाकिस्तान ने देश में टीकाकरण शुरू कर दिया था। चीन से टीके की दूसरी खेप 17 मार्च को पाकिस्तान पहुंची थी। इसके दूसरे दिन पीएम इमरान खान ने टीका लगवाया था और दो दिन बाद वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

पाकिस्तान में इस साल कोरोना के सबसे अधिक मामले

पाकिस्तान में शनिवार को इस साल एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,876 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही देश में संक्रमण दर बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 623,135 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं. बीते 24 घंटे के दौरान 40 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 13,799 हो गई है. मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 5 लाख 79 हजार 760 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. 2 हजार 122 रोगियों की हालत गंभीर है.

Post a Comment

0 Comments