Lucknow - जिन योजनाओं का लोकार्पण होना है उनमें 58 करोड़ की लागत से बनने वाला मानसिक मंदिर शेल्टर होम कम ट्रेनिंग सेंटर की बाउंड्री वॉल और टाइप-2 हाउसिंग कंस्ट्रक्शन शामिल है। सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी को आज एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. वह आज करीब 131 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. सीएम योगी का ये कार्यक्रम आज महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में आयोजित किया जाएगा. करीब 11 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में 76.39 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण होगा तो वहीं 54.20 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।
जिन योजनाओं का लोकार्पण होना है उनमें 58 करोड़ की लागत से बनने वाला मानसिक मंदिर शेल्टर होम कम ट्रेनिंग सेंटर की बाउंड्री वॉल और टाइप-2 हाउसिंग कंस्ट्रक्शन शामिल है. वहीं जंगल कौड़िया-तुर्कवलिया-जसवल चौराहा तक रास्ते के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम होगा, जिसमें करीब 14.16 करोड़ की लागत आएगी।
लॉन्च होंगी कौन सी परियोजनाएं ?
2.51 करोड़ रुपये की लागत से देवरिया बाइपास वाले रास्ते पर भगत चौराहा-सेंट जेविर्यस पब्लिक स्कूल-कजाकपुर सीसी रोड और नाली बनाने का काम किया जाएगा. 5 करोड़ की लागत से गोरखपुर देवरिया उपमार्ग के किमी 1,5,6,7,8,9,10 में आईआरक्यूपी के तहत सुधार का काम किया जाएगा.
16.13 करोड़ की लागत से लोहरपुरवा ठाकुर नगर बीएमसीटी तक रास्ते के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम किया जाएगा वहीं भटहट माधी बास स्थान मार्ग के 1 से 11.50 किमी रास्ते के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम होगा, जिसमें करीब 20.43 करोड़ की लागत आएगी.
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
सीएम योगी जिन कार्यकर्मों का शिलान्यास करने जा रहे हैं उनमें 1.15 करोड़ की लागत से डिस्ट्रिक एजुकेशन और ट्रेनिंग इंस्ट्रीट्यूट का रेनफोर्समेंट का काम शामिल है. वहीं 00.67 करोड़ की लागत वाला अघोरपीठ स्थल के पयर्टन विकास और सौदर्यीकरण, 1.60 करोड़ की लगात वाला बुढिया माता स्थल का पयर्टन विकास और सौदर्यीकरण, .76 करोड़ की लगात वाला शहीद बंधु स्थित स्मारक स्थल पयर्टन विकास और सौदर्यीकरण, 1.39 करोड़ की वाला ग्राम पंचायत ककराखोर से बरवल माफी संपर्क मार्ग कंस्ट्रक्शन, 56 करोड़ की लागत वाला एनएच 29 से जंगल विश्रामपुर तक खडंजा और इंटर लॉकिंग शामिल हैं.
शिलान्यास वाले कार्यक्रमों में 1.61 करोड़ की लगात से बने एचएच 29 से जीरो बंधे से महोब बतऊवां चनऊ पिछौरा जोतमापर-टण्डवां मुख्य मार्ग तक पिच, 1.52 करड़ की लगात से ग्राम पंचायत मझगांवा में 4 लेन और 2 लेन को जोड़ते हुए अवधेश यादव से घर और प्राथमिक स्कूल रेलवे लाइन रोड निर्माण, 101 करोड़ की लागत वाले मलौनी बांध से परियोजना बांध लहसड़ी तक संपर्क मार्ग कंस्ट्रक्शन, 3.69 करोड़ की लागत वाले ग्राम पंचायत छताई पोखरा से मडुआडाड़, पाण्डेयपुरा, बाबूपुरा-ग्राम पंचायत धुवहा संपर्क मार्ग तक पिच रोड और सीसी रोड कंस्ट्रक्शन, 5.31 करोड़ की लागत वाले ग्राम सभा डांगीपार से ग्राम सभा डुहिया और ग्राम सभा लहसड़ी से टोला भागलपुर विभिन्न संपर्क मार्ग का कंस्ट्रक्शन शामिल है.
Tags - Cm Yogi #BJP #Yogi Adityanath



0 Comments