लखनऊ: UP BEd JEE 2021: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ गई है. इच्छुक उम्मीदवार, जो एंट्रेस एग्जाम में भाग लेना चाहते हैं, वह अब बिना लेट फीस के 24 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि यह प्रवेश परीक्षा लखनऊ यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित की जाती है.
लेट फीस के साथ 31 मार्च तक आवेदन
यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के लिए लेट फीस के साथ 31 मार्च तक आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है. पहले आवेदन की लास्ट डेट 15 मार्च थी और लेट फीस के साथ 22 मार्च तक आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब यह दोनों तिथियां बढ़ा दी गई है. ऐसे में अभ्यर्थियों को एक और मौका मिल गया है.
जाने कैसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार को यूपी बीएड जेईई 2021 के आवेदन के लिए सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना होगा. इसके बाद परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा.
जाने क्या क्वॉलिफिकेशन होना चाहिए B.Ed के लिए
बीएड करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत न्यूतम अंकों के साथ UG या PG की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवार के पास विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/मानविकी वर्ग में से किसी एक विषय का होना अनिवार्य है. जबकि बीई या बीटेक में गणित और विज्ञान के छात्रों के पास कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ UG या PG की डिग्री होनी चाहिए. योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट lkouniv.ac.in पर विजिट कर सकते हैं.
जानिए किस-किस-यूनिवर्सिटीज में होगा दाखिला?
UP JEE B.Ed.2021 एग्जाम के बाद सफल उम्मीदवारों को लखनऊ विश्वविद्यालय, GBU नोएडा, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती यूनिवर्सिटी लखनऊ, MJPRU बरेली, DBRAU आगरा, सिद्धार्थनगर यूनिवर्सिटी, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया, RMLAU फैजाबाद, CCSU मेरठ, CSJMU कानपुर, इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, BU झांसी, MGKVP वाराणसी, DDU गोरखपुर, SSVV वाराणसी और VBPSU जौनपुर में एडमिशन मिलेगा.




0 Comments