Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) : Review Officer/Assistant Review Officer (RO / ARO) Recruitment 2021
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का आपके लिए सुनहरा अवसर है. ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह अच्छा मौका है. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के 337 पदों पर भर्तियां निकाली हैं.
इन पदों के लिए आवेदन 05 मार्च 2021 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 1 अप्रैल 2021 है. अभ्यर्थियों को 1 अप्रैल तक आवेदन शुल्क जमा करना होगा. फॉर्म कंप्लीट करने की अंतिम तारीख 05 अप्रैल 2021 है. फिलहाल परीक्षा की तारीख निश्चित नहीं हुई है. जो अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके हैं और हिंदी/अंग्रेजी की टाइपिंग जानते हैं, उनके लिए यह सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. कमीशन ने इन भर्तियों को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
शैक्षणिक योग्यता :
समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और अभ्यर्थियों को हिंदी टाइपिंग (25 शब्द प्रति मिनट) व अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना अनिवार्य है.
आवेदन शुल्क :
इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य यानी जनरल General व ओबीसी OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को 125 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. एससी/एसटी SC / ST कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 65 रुपए आवेदन शुल्क Application Fee देना होगा. दिव्यांगों PH के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपए निर्धारित किया गया है. अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के अलावा ई-चालान के जरिए आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं.
उम्र सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु Minimum Age 21 वर्ष और अधिकतम आयु Maximum Age 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.
ऐसे करें आवेदन :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश सर्विस सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/ पर जाएं. इस वेबसाइट पर आपको आवेदन फॉर्म उससे संबंधित जरूरी जानकारी तथा भर्तियों का नोटिफिकेशन भी मिल जाएगा.



0 Comments