संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स)- 2021 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। IAS, IPS, IRS, IFS बनना चाह रहे युवा www.upsc.gov.in या www.upsconline.nic.in पर जाकर 24 मार्च 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन किया जाएगा। सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 27 जून 2021 को ही होगी। कैलेंडर के मुताबिक यूपीएससी को 10 फरवरी को सिविल सेवा परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन जारी करना था।
लेकिन एक्स्ट्रा चांस देने के मामले के सुप्रीम कोर्ट में लटके होने के चलते आयोग नोटिफिकेशन जारी होने में देरी हुई। 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए एक्स्ट्रा चांस मांगने वाले उन अभ्यार्थियों को राहत देने से इनकार कर दिया था जिनके लिए उम्र सीमा पिछली परीक्षा में समाप्त हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने सिविल सर्विस अभ्यार्थियों की उन सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था जिसमें इस साल होने वाले सिविल सर्विस प्री परीक्षा में बैठने के लिए एक अतिरिक्त मौके के मांग की गई थी।
- बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य परीक्षा) का फॉर्म भरते समय बैचलर डिग्री प्राप्त होने का प्रमाण देना होगा।
यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।
Tags - UPSCUpsc Civil Services Notification 2021Upsc Cse 2021Upsc Cse Age LimitUpsc Civil ServicesUpsc Civil Services Online FormUpsc Civil Services Age LimitUpsc Civil Services Exam 2021 SyllabusUpsc Syllabus 2021Upsc Online RegistrationUPSC Civil Services NotificationUPSC Civil Services RegistrationUPSC Civil Services Registration 2021Upsc.gov.inUpsconline.nic.inUpsc Cse



0 Comments