Whatsapp Instagram Down व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम यूजर को हुई भारी परेशानी

Whatsapp Instagram Down: Social Media ऐप वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को शुक्रवार रात करीब 11 बजे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. करीब आधे घंटे ठप रहा Whatsapp और Instagram.


Update वाट्सएप, इंस्टाग्राम फिर से शुरू करीब 45 मिनट तक सर्वर था डाउन. Whatsapp ने ट्वीट करके जानकारी दी 


सोशल मीडिया एप के डाउन होने की समस्या शुक्रवार रात करीब 11 बजे सामने आई। वही बताया जा रहा है कि भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में भी सर्वर डाउन होने की वजह से काफी यूजर्स को ऐसी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

आधे घंटे के लिए व्हाट्सएप पूरी तरह से ठप रहा। हालांकि फेसबुक कहीं चल रहा था तो कहीं-कहीं इसे लेकर यूजर्स को दिक्कतें आईं। यूजर्स ना तो संदेश भेज पा रहे थे और ना ही रिसीव कर पा रहे थे। इसके अलावा इंस्ट्राग्राम, फेसबुक भी कुछ देर के लिए ठप रहा। इनके सर्वर में दिक्कत के कारण ये परेशानी आई। Twitter पर भी ट्रैंड कर रहा है #SocialMediadown #Whatsappdown #Facebookdown  

 



भारत के साथ-साथ श्रीलंका में भी यूजर को यही परेशानी झेलनी पड़ रही है। श्रीलंका ट्वीट नामक हैंडल से इसकी जानकारी दी है की गई है। संदेश में कहा गया है, इंस्टाग्राम, फेसबुक, फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सऐप दुनिया के साथ-साथ श्रीलंका में भी डाउन है। कई लोग ऐप्स की श्रृंखला में लॉग इन या इसका उपयोग करने में असमर्थ हैं।


Post a Comment

0 Comments