WhatsApp का नया फीचर, लैपटॉप और कंप्यूटर से कर सकेंगे ऑडियो और वीडियो कॉलिंग
WhatsApp ने लंबे इंतजार के बाद अपने Desktop ऐप User के लिए ऑडियो(Audio) और वीडियो(Video) कॉलिंग फीचर को रोलआउट कर दिया है। इस नये फीचर के आने से उन लोगों को काफी फायदा होगा, जो ज्यादातर वक्त लैपटॉप और कंप्यूटर पर बिताते हैं। Work From Home के दौर में यह फीचर काफी मददगार और सफल साबित होगा।
WhatsApp ने आज एक Tweet करके ऐलान किया कि WhatsApp के डेस्कटॉप ऐप वर्जन के लिए पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही यूजर की सुविधा के लिए कंपनी ने एक लिंक भी शेयर किया है, जहां से लैपटॉप और कंप्यूटर पर ऐप को डाउनलोड किया जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि WhatsApp के नये फीचर से अब यूजर प्राइवेट और वन-टू-वन सिक्योर कॉल कर पाएंगे मतलब अब यूजर लैपटॉप और कंप्यूटर से ऑडियो और वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे। बता दे कि इस फीचर को सबसे पहले दिसंबर में बीटा यूजर के लिए रोलआउट किया गया था। पिछले कुछ वर्षों में WhatsApp Calling में तेज इजाफा दर्ज किया गया है।
Sometimes you just need a little more space. Secure and reliable, end-to-end encrypted voice and video calls are now available on our desktop app. Download now: https://t.co/JCc3rUunoU pic.twitter.com/PgCl76Mn7U
— WhatsApp (@WhatsApp) March 4, 2021
WhatsApp डेस्कटॉप ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर Windows 10 के 64 bit वर्जन 1903 और उससे नये वर्जन को सपोर्ट करेगा और macOS 10.12 और अपग्रेडेड वर्जन को सपोर्ट करेगा। इसके लिए यूजर को हमेशा तेज इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी और इस फीचर के लिए लैपटॉप में माइक्रोफोन और वेबकैम लगा होना चाहिए और ऑडियो आउटपुट के लिए स्पीकर की जरूरत होगी।
Tags : Whatsapp, Whatsapp Audio Call, Whatsapp Video Call, desktop audio video calling, new version whatsapp, whatsapp web



0 Comments