कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज प्रधानमंत्री Modi के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा सचिव और अन्य शीर्ष अधिकारियों कीबैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद एक बयान जारी कर CBSE Board की परीक्षाओं के संबंध में लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा की गई। CBSE ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं, लिहाजा बोर्ड द्वार तय मापदंड के हिसाब से आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर इन छात्रों के रिजल्ट्स जारी किए जाएंगे। अगर कोई छात्र इस रिजल्ट से असंतुष्ट रहता है तो उसे कोरोना माहामारी की स्थिति सामान्य होने के बाद परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, 12 वीं की परीक्षाओं का नया शेड्यूल 1 जून को देश में कोरोना की स्थिति को देखकर तैयार किया जाएगा और तय समय से 15 दिन पहले छात्रों को परीक्षा के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।
1. The Board Exams for Class XIIth to be held from May 4th to June, 14th, 2021 are hereby postponed. These exams will be held hereafter.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 14, 2021
सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं की आगे की तारीख स्थिति को देखते हुए तय की जाएगी। परीक्षाएं शुरू होने से पहले 15 दिन पहले बताया जाएगा। अगर कोई स्टूडेंट अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है तो उसे एक और परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा, जिससे वह अपने मार्क्स में सुधार कर सकता है।
- 4 मई से 14 जून, 2021 तक आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं को बाद में आयोजित किया जाएगा।
- बोर्ड द्वारा एक जून 2021 को स्थिति की समीक्षा की जाएगी और विवरण साझा किया जाएगा। परीक्षाओं की शुरुआत की सूचना कम से कम 15 दिन पहले दे दी जाएगी।
- वहीं, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम सीबीएसई की ओर से तैयार की जाने वाली असेसमेंट पद्धति से किया जाएगा।
- अगर कोई विद्यार्थी मूल्यांकन के तहत मिले अंकों से संतुष्ट नहीं होता है तो उसे परीक्षा में बैठने के लिए एक मौका दिया जाएगा। परीक्षा परिस्थितियां अनुकूल होने पर आयोजित की जाएगी।



0 Comments