![]() |
| Photo : Amazon |
Samsung के नए Samsung Galaxy M42 5G स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग की पूरी तैयारी हो गई है। अमेजन इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक सैमसंग के इस स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग डेट कंफर्म हो गई है। Samsung Galaxy M42 5G स्मार्टफोन 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन सैमसंग की Galaxy-M सीरीज के तहत पहला 5G स्मार्टफोन होगा। अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के बारे में जानकारी मिली है। Samsung Galaxy M42 5G को अमेजन इंडिया पर लिस्ट कर दिया है।
अमेजन वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक Samsung Galaxy M42 5G में स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी और सैमसंग पे भी मिलेगा। फोन में एनएफसी का भी सपोर्ट मिल सकता है।
इससे पहले लीक हुई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung Galaxy M42 5G स्मार्टफोन की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की बिक्री अमेजन के अलावा सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और रिटेल स्टोर से भी होगी। वही कुछ लीक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Samsung Galaxy M42 5G स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी होगी। बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। स्मार्टफोन में मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा, फोन में अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, डेप्थ सेंसर और मैक्रो सेंसर होगा।
Tags : samsung galaxy m42 5g, samsung galaxy m42, samsung galaxy m42 5g price in india, samsung galaxy m42 price in india, samsung galaxy m42 5g price, samsung galaxy m42 price, samsung galaxy m42 5g unboxing, samsung galaxy m42 launch date, samsung galaxy m42 unboxing, samsung m42, galaxy m42 5g, samsung m42 5g, samsung galaxy m42 5g launch date, samsung galaxy m42 specs, samsung galaxy m42 review, samsung galaxy m42 trailer, samsung galaxy m42 features, samsung, samsung m42 5g price, samsung galaxy m42 5g specs




0 Comments