UPSC IES ISS Recruitment 2021: IES और ISS के 26 पदों पर निकाली भर्तियां, जाने कैसे करें आवेदन

UPSC IES ISS Recruitment 2021: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) के 26 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. योग्य कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन कर इस भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इस संबंध में यूपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. अगर आपका सपना भी यूपीएससी परीक्षा पास कर इस फील्ड में जाने का है, तो आप आवेदन कर सकते हैं.


जाने किन पदों पर होंगी भर्तियां

नोटिफिकेशन के मुताबिक इंडियन इकोनॉमिक सर्विस के 15 पद और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस के 11 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. कुल पदों की संख्या 26 है. इस संबंध में ज्यादा जानकारी आप यूपीएससी की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं.

भर्ती से संबंधित जरूरी तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 8 अप्रैल 2021
  • आवेदन की अंतिम तारीख- 27 अप्रैल 2021
  • परीक्षा की तारीख- 16 जुलाई 2021
  • एडमिट कार्ड जारी होंगे- जुलाई 2021
  • शैक्षणिक योग्यता

इंडियन इकोनॉमिक सर्विस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास इकोनॉमिक्स/बिजनेस इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में बैचलर डिग्री होनी चाहिए.

उम्र सीमा व आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 1 अगस्त 2021 से की जाएगी. वहीं जनरल और ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों को ₹200 आवेदन शुल्क देना होगा. एससी, एसटी व दिव्यांगों के लिए आवेदन निशुल्क है. इसके अलावा सभी कैटेगरी की महिलाओं के लिए भी कोई आवेदन शुल्क नहीं है.

जाने कैसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाना होगा. यहां आपको आवेदन फॉर्म भरने का लिंक व अन्य जरूरी जानकारी मिल जाएगी. आवेदन फॉर्म भरते समय बेहद सावधानी बरतें.

Tagsupsc recruitment 2021,upsc ies recruitment 2021 online form,ies recruitment 2021,upsc ies recruitment 2021,upsc iss recruitment 2021,#upsc new recruitment 2021,#upsc recruitment 2021 in hindi,ies recruitment 2019,#upsc recruitment 2021 form fill up,#upsc recruitment 2021 apply online,upsc recruitment 2019,#upsc asst professor recruitment 2021,#upsc new recruitment syllabus 2021,#upsc medical physicist recruitment 2021,upsc ies online form 2021,upsc iss online form 2021

Post a Comment

0 Comments