मुंबई में आये तूफान से भारतीय जहाज़ फंस गया भारतीय नौसेना ने अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण समु्द्र में अनियंत्रित होकर बहे एक बजरे पर सवार 146 लोगों को बचा लिया है और बाकियों की तलाश अभी जारी है। वही एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना ने बचाव कार्य के लिए मंगलवार सुबह पी-81 को तैनात किया था। यह खोज एवं बचाव कार्यों के लिए नौसेना का एक बहुमिशन समुद्री गश्ती विमान है।
लंगर खिसक कर समुद्र में बहने लगे
इससे पहले, सोमवार को निर्माण कंपनी ‘एफकान्स’ के बंबई हाई तेल क्षेत्र में अपतटीय उत्खनन के लिए तैनात दो बजरे लंगर से खिसक गए और वे समुद्र में अनियंत्रित होकर बहने लगे थे, जिसकी जानकारी मिलने के बाद नौसेना ने तीन फ्रंटलाइन युद्धपोत तैनात किए थे। इन दो बजरे पर 410 लोग सवार थे।
इन दो बजरे की मदद के लिए आईएनएस कोलकाता, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस तलवार को तैनात किया गया था। नौसेना के एक प्रवक्ता ने मंगलवार सुबह कहा, ‘‘ समुद्र में बजरे पी305 से बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति में कुल 146 लोगों को बचाया गया है।’ उन्होंने बताया कि अन्य लोगों को बचाने के लिए खोज एवं बचाव (एसएआर) अभियान पूरी रात जारी था।
INS Talwar is proceeding to render assistance to another oil rig Sagar Bhushan with 101 personnel onboard and an accommodation barge SS-3 with 196 personnel onboard, both of which are adrift and presently located about 50 nautical miles south east of Pipavav Port: Indian Navy
— ANI (@ANI) May 18, 2021
उन्होंने कहा, ‘‘ वहीं, एक अन्य घटना में आईएनएस कोलकाता ने पोत वर प्रभा के ‘लाइफ राफ्ट’ से भी दो लोगों को बचाया और पी305 के चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए आइएनएस कोच्चि के साथ खोज एवं बचाव कार्य में जुट गया।’’ मौसम विभाग ने जानकारी दी कि गुजरात तट से टकराने के बाद ताउते तूफान अब कमजोर पड़ गया है। वहीं गुजरात में दो लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है। ताउते से महाराष्ट्र में छह लोगों की मौत हो गई है।
Tags - cyclone tauktae,tauktae,tauktae cyclone,tauktae cyclone live,cyclone tauktae live tracking,cyclone tauktae 2021,cyclone tauktae news,tauktae cyclone news,cyclone tauktae path,cyclone tauktae update,tauktae cyclone update,tauktae cyclone tracker,cyclone tauktae live,cyclone tauktae latest news,tauktae cyclone 2021,cyclone tauktae speed,cyclone tauktae alert,tauktae cyclone latest update,tauktae cyclone coming,imd on cyclone tauktae,cyclone tauktae updates,tauktae cyclone live map



0 Comments