दिल्ली में 1 जून से खुलेगा लॉकडाउन, सबसे पहले निर्माण गतिविधियां और फैक्ट्रियां खोली जाएंगी

delhi cm arvind kejriwal press meet,arvind kejriwal on coronavirus,delhi cm arvind kejriwal,arvind kejriwal on coronavirus crisis,arvind kejriwal press conference,delhi cm arvind kejriwal news,delhi cm kejriwal press conference,delhi cm arvind kejriwal covid vaccine,arvind kejriwal talks about unlock 1.0,kejriwal on lockdown,arvind kejriwal press conference today,kejriwal on coronavirus,kejriwal on corona,arvind kejriwal to vaccinate delhi in 3 months,arvind kejriwal press meet

NewDelhi - दिल्ली में रहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना केस के मामलो में कमी को देखते हुए लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बता दे की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बड़ी मेहनत से कोरोना को काबू में किया गया है लेकिन अभी पूरी लड़ाई खत्म नहीं हुई है।

दिल्ली में 1 जून से खुलेंगी कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 1 जून से चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने के क्रम में सबसे पहले कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों की आर्थिक गतिविधियों को फिर से का ऐलान किया है। केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 1.5% रही और कोरोना के करीब 1100 मामले आए हैं। इसे देखते हुए कंस्ट्रक्शन गतिविधियों और फैक्ट्रियों को सोमवार सुबह से खोला जा रहा है।

सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा लॉकडाउन

उन्होंने कहा कि यह लॉकडाउन सोमवार सुबह 5 बजे तक चलेगा। उसके बाद हम अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। दिहाड़ी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए सोमवार से निर्माण गतिविधियां और फैक्ट्रियां फिर से खोली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हफ्ते दर हफ्ते जनता के सुझावों और विशेषज्ञों की राय के आधार पर इसी तरह धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया जारी रखेंगे, बशर्ते कोरोना फिर से बढ़ने नहीं लगे। 

Tags - unlock 1,delhi unlock,delhi lockdown,delhi news,delhi lockdown news,delhi lockdown extended,delhi,unlock 1 guidelines,lockdown in delhi,delhi unlock news,unlock 1 india,delhi lockdown news today

Post a Comment

0 Comments