JEE (Main) मई 2021 सेशन की परीक्षा स्थगित, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा- छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला

jee mains 2021,board exam 2021,jee mains 2021 postponed,jee main 2021,जेईई मेन परीक्षा अप्रैल स्थगित,बोर्ड परीक्षा 2021,जेईई मेन परीक्षा 2021,जेईई मेन परीक्षा अप्रैल 2021,jee main 2021 postponed,jee main postponed 2021,cbse board 2021,jee mains 2021 postponed latest news,jee main exam 2021,jee mains april 2021,cbse board exam 2021,jee main 2021 april postponed,2021 board exam cancelled,jee mains april postponed 2021,10th and 12th board exam 2021,jee 2021,जेईई मेन परीक्षा,jee 2021 postponed

New Delhi - केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को घोषणा की है कि JEE (Main)- मई 2021 सेशन को स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 24 मई से शुरू हो रही जेईई मेन परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है वही केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा आगे के अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

प्रधानमंत्री मोदी ने  NEET-PG परीक्षा को भी किया स्थगित

इससे पहले सोमवार को कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 से लड़ने के लिए चिकित्साकर्मियों की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए एक अहम फैसला लिया. इसके तहत NEET-PG परीक्षा को कम से कम 4 महीने के लिए स्थगित करने को कहा गया. पीएमओ ऑफिस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों को फैकल्टी की देखरेख में टेलीकंस्लटेशन और हल्के कोविड मामलों की निगरानी के लिए उपयोग किया जा सकता है. सीनियर डॉक्टर्स और नर्सों की देखरेख में बीएससी/जीएनएम की योग्य नर्सों का पूर्णकालिक कॉविड नर्सिंग में उपयोग किया जाएगा.

100 दिन कोविड ड्यूटी चिकित्साकर्मीयो को मिलेगा राष्ट्रीय सेवा सम्मान

पीएमओ ने कहा कि वे चिकित्साकर्मी जिन्होंने कोविड ड्यूटी में 100 दिन पूरे कर लिए हैं उन्हें प्रतिष्ठित कोविड राष्ट्रीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही कोविड ड्यूटी पर 100 दिन पूरा करने वाले चिकित्साकर्मियों को नियमित सरकारी भर्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी. मेडिकल इंटर्न अपने फैकल्टी की देखरेख में कोविड मैनेजमेंट ड्यूटी पर तैनात किए जाएंगे.

Tags - jee mains 2021,board exam 2021,jee mains 2021 postponed,jee main 2021,जेईई मेन परीक्षा अप्रैल स्थगित,बोर्ड परीक्षा 2021,जेईई मेन परीक्षा 2021,जेईई मेन परीक्षा अप्रैल 2021,jee main 2021 postponed,jee main postponed 2021,cbse board 2021,jee mains 2021 postponed latest news,jee main exam 2021,jee mains april 2021,cbse board exam 2021,jee main 2021 april postponed,2021 board exam cancelled,jee mains april postponed 2021,10th and 12th board exam 2021,jee 2021,जेईई मेन परीक्षा,jee 2021 postponed

Post a Comment

0 Comments