Lucknow - पूरा देश इस वक़्त कोरोना में की दूसरी लहर से जूझ रहा है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना महामारी के संक्रमण का कहर जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगुवाई में यूपी सरकार लगातार कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी और कठोर कदम उठा रही है। इस महामारी की वजह से राज्य में अबतक कई पत्रकारों की मौत हो चुकी है। योगी सरकार ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश में अब पत्रकार और उनके परिजनों को फ्री में वैक्सीन लगेगी।
CM Yogi Adityanath has said that media professionals should be given priority in COVID19 vaccination, separate centers should be made for them and their family members above 18 years of age should also be given vaccine for free: Chief Minister's Office pic.twitter.com/VLNySRfwD7
— ANI UP (@ANINewsUP) May 4, 2021
मीडिया दफ्तरों में भी कोरोना वैक्सीन
योगी सरकार ने ऐलान किया है कि राज्य में पत्रकारों के लिए अलग वैक्सिनेशन सेंटर बनाए जाएंगे। जहां पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार वैक्सीन लगेगा। इसके साथ ही मीडिया दफ्तरों में भी कोरोना वैक्सीन लगेगी।
18वर्ष से ऊपर को लग रहा टीका
आपको बता दें कि प्रदेश में एक मई से 18 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। अब इसमें पत्रकारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
कोरोना का ग्राफ नीचे गिर रहा
इस बीच राज्य एक और अच्छी खबर आई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना का ग्राफ अब गिर रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 30 हजार से कम नए केस दर्ज हुए, जबकि 288 लोगों की मौत हुई है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या साढ़े 38 हजार से ज्यादा है।
Tags - frontline workers vaccine,arvind kejriwal on journalist's vaccination,front line workers,healthcare workers vaccine,all india vaccination,covid vaccine rollout ontario,narendra modi on vaccine distribution,coronavirus vaccination,pfizer-biontech vaccine,journalist,first covid vaccine ontario,ontario health care workers,coronavirus vaccine,pfizer vaccine distribution,vaccine distribution,us vaccine distribution,coronavirus vaccine news,when coronavirus vaccine,who are essential workers



0 Comments