जाने कैसे करे PUBG Mobile India में pre-registration
गूगल प्ले-स्टोर पर BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से आप गेम को सर्च करे, हालांकि इस नाम से कई मिलते-जुलते एप भी प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं लेकिन आपको सिर्फ उसे चुनना है जिसके नाम के साथ KRAFTON, Inc लिखा हुआ है। KRAFTON ने ही इस गेम को डेवलप किया है। गेम को सर्च करने के बाद आपको ‘pre-register’ का एक बटन दिखेगा, जिस पर क्लिक करके आप गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। Krafton ने कहा है कि प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले प्लेयर्स को चार एक्सक्लूसिव अवार्ड मिलेंगे जिनमें Recon Mask, Recon Outfit, Celebration Expert Title और 300 AG शामिल हैं।
Pre-register Now https://t.co/XTTJSp8LhE pic.twitter.com/8324BTzYrm
— BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (@B_GroundsMob_IN) May 18, 2021
BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA में पबजी वाला Sanhok मैप रहेगा
बतादे की हाल ही में कंपनी ने एक Facebook पोस्ट के जरिए PUBG Mobile के लोकप्रिय Sanhok मैप को दिखाया है यानी नए गेम में भी यह मैप मिलेगा। फेसबुक पोस्ट में Sanhok मैप की Ban Tai लोकेशन को देखा जा सकता है। कंपनी ने यह भी कहा है कि समय-समय पर गेम में कंटेंट जोड़ा जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया काफी हद तक पबजी जैसा ही होगा।
मोबाइल का डाटा रहेगा सेफ
क्राफ्टोन ने कहा है कि वह डाटा प्राइवेसी और डाटा सिक्योरिटी को पहली प्राथमिकता के तौर पर देख रही है और वह इसके लिए प्रतिबद्ध है। डाटा सिक्योरिटी के लिए कंपनी कई अन्य कंपनियों के साथ भी काम कर रही है। कंपनी ने कहा है कि BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के प्लेयर्स का पूरा डाटा भारतीय डाटा सेंटर पर ही स्टोर होगा और भारत सरकार के नियमों के मुताबिक होगा।
18 साल से कम के बच्चे को गेम खलने के लिए करना होगा ये काम
कंपनी ने यह भी साफतौर पर कह दिया है कि 18 से कम उम्र के लोग गेम नहीं खेल पाएंगे और यदि वे खेलना चाहते हैं तो उन्हें अपने माता-पिता का मोबाइल नंबर कंपनी के साथ शेयर करना होगा। नए गेम की वापसी पर कंपनी ने यह सबसे बड़ा बदलाव किया है। कंपनी के इस फैसले के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि पिछले साल पबजी मोबाइल के बैन होने से पहली इसकी आलोचना हिंसक गेम को लेकर हो रही थी।
Tags - battleground mobile india,battlegrounds mobile india,pubg mobile india,battleground mobile india release date,battleground mobile india trailer,battleground mobile india channel,battleground mobile india teaser,battleground mobile india official,battleground india,battleground mobile india launch date,battlegrounds mobile india trailer,battleground mobile india official channel,pubg mobile india official,battleground mobile india gameplay,battleground mobile india play store




0 Comments