Suresh Raina ने ट्वीट कर मांगी ऑक्सीजन की मदद, Sonu Sood ने कहा बस 10मिनट भाई

sonu sood helps suresh raina,oxygen cylinder,cricketer suresh raina,reaching in 10 minutes bhai,bollywood actor sonu sood,up cm yogi adityanath,ipl 2021,csk
आज देश कोरोना की दूसरी लहर से झूझ रहा है। रोज़ कोरोना के सक्रिय मामले इतने ज्यादा आ रहे है की देश आज   ऑक्सीजन ,आईसीयू बेड की कमी से जूझ रहा है। खासकर मुंबई,यूपी, और दिल्ली की स्थिति भयावह है। कोरोना वायरस के इस घातक दौर में पूरे देश में मसीहा बनकर मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की अपील पर उनकी एक रिश्तेदार को भी मदद मुहैया कराई है. रैना ने सोशल मीडिया वेबसाइट पर अपनी बीमार आंटी के लिए मदद की गुहार लगाई थी, जिस पर सोनू सूद ने तुरंत मदद उपलब्ध कराने की जानकारी दी.

सुरेश रैना ने ट्वीट कर बताया था कि मेरठ में उनकी आंटी बीमार हैं, जो कोविड- 19 से पीड़ित हैं हॉस्पिटल में भर्ती हैं. अस्पताल के पास संभवत: ऑक्सीजन का स्टॉक उपलब्ध नहीं था और इसीलिए उन्होंने पीड़ित के परिजनों से ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम करने को कहा था. रैना ने इसी जूरूरत की पूर्ति के लिए ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई थी.

सुरेश रैना ने ट्वीट कर मांगी मदद

सुरेश रैना ने ट्वीट कर बताया कि आंटी मेरठ में भर्ती है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग कर ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। सुरेश रैना के ट्वीट पर तुरंत ही सोनू सूद ने रिप्लाई किया, भाई डिटेल भेजिए, हम मदद करते हैं। 

सोनू सूद ने ट्वीट देख तुरंत की मदद

इस ट्वीट के कुछ ही देर बाद अभिनेता सोनू सूद ने रैना की आंटी की मदद के लिए सिलेंडर का बंदोबस्त कर दिया और उन्होंने टि्वटर पर रैना जानकारी दी कि भाई 10 मिनट में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंच रहा है.

कुछ ही देर बाद रैना ने भी सूद की इस मदद के लिए उनका धन्यवाद जताया. रैना ने सोनू को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'सोनू पा जी इस मदद के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. आपने बहुत-बहुत बड़ी मदद की. आप हमेशा धन्य रहें.'

IPL 2021 कोरोना के कारण स्थगित

आपको बता दे, सुरेश रैना हाल ही में स्थगित हुई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा थे. मंगलवार को कोरोना वायरस के कारण ही इस लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा है.

2020 से अभी तक लोगो के बने मशिहा

आपको बता दे सोनू सूद 2020 में कोरोना महामारी में लॉकडॉन लगने के बाद मजदूरों को उनके घर पहुँचा कर मजदूरों के लिए मशिहा बने थे। वह इस वायरस से पीड़ित लोगों के लिए दवाओं, ऑक्सीजन, खान-पान के इंतजाम के अलावा जरूरतमंदों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में भी भूमिका निभा रहे हैं. इसके लिए उनकी जमकर सराहना भी हो रही है.

Tags - sonu sood helps suresh raina,oxygen cylinder,cricketer suresh raina,reaching in 10 minutes bhai,bollywood actor sonu sood,up cm yogi adityanath,ipl 2021,csk

Post a Comment

0 Comments