Lucknow - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस को रोकने के लिए लॉकडाउन को 17 मई सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया है। इस दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले कोरोना कर्फ्यू 10 मई सुबह 7 बजे तक कर दिया गया था। इस तरह पूरे हफ्ते लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। सरकार ने सभी जिला प्रशासन को गांवों में वैक्सीनेशन और सैनिटाइजेशन को तेज करने का निर्देश दिया है। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं, दवा की दुकान समेत ई-कॉमर्स आपूर्ति को चालू रखा जाएगा।
Partial 'corona curfew' imposed in Uttar Pradesh extended till May 17: ACS Information Navneet Sehgal
— ANI UP (@ANINewsUP) May 9, 2021
(file pic) pic.twitter.com/secgULoiUL
यूपी में शुरू होगा वैक्सीनशन
बता दें कि, यूपी सरकार 18 से 44 साल के लोगों का कोविड वैक्सीनशन कराने के लिए तेजी से काम कर रही है. 10 मई यानी सोमवार से प्रदेश के 17 नगर निगम और नोएडा में इस उम्र के लोगों का कोविड वैक्सीनशन होगा. अभी तक प्रदेश के 7 जिलों में 1 मई से 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. सोमवार से वैक्सीनशन के इस अभियान में 11 और जिले जुड़ जाएंगे. इसके लिए इन सभी जिलों में वैक्सीन का कोटा भी तय कर दिया गया है.
इन 18 जिलों में लगाई जाएगी वैक्सीन
1 मई से लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर और बरेली में 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. अब 10 मई से गाज़ियाबाद, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, मथुरा, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, झांसी, अयोध्या और नोएडा में भी वैक्सीन लगाई जाएगी. सभी जिलों में सोमवार से शनिवार तक के लिए वैक्सीनशन का कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है.
ऑफिस में 33 फीसदी तक ही कर्मियों के रहने की व्यवस्था
राज्य सरकार ने सरकारी कार्यालयों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक समय में 33 फीसदी तक ही कर्मियों के रहने की व्यवस्था लागू की है। इसके साथ ही अस्वस्थ होने वाले कर्मियों को घर से काम करने की सुविधा दे दी गई है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश में कहा गया है कि सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी कार्मिकों को कार्यालय आकर और 50 फीसदी को घर से काम करने की सुविधा दी है। नई व्यवस्था के मुताबिक 50 फीसदी कार्मिक कार्यालय में आएंगे तो जरूर, लेकिन एक समय में 33 फीसदी तक ही कार्मिकों की उपस्थित रहेगी।
Tags - lockdown extended till may 17,up lockdown extended till 6 may,up lockdown extended till 10 may,lockdown extended till may 17th,up lockdown extend till 17 may,lockdown extended till may 17 in india,lockdown extended till,lockdown extended in india till 31 may,lockdown extended in up,lockdown in up extended,lockdown extended in india may 17,up lockdown extended,up extended lockdown,lockdown extended in uttar pradesh till may 17,is lockdown extended in up,lockdown extended



0 Comments