Coronavirus in UP: कोरोना के एक्टिव केस 83 दिनों के निचले स्तर पर, डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामलो में इजाफा

india covid-19 delta variant,delta variant vaccines,delta plus covid-19 variant india,delta plus variant covid india,delta covid variant,delta plus variant covid hindi,delta variant in india,new variant of covid in india,covid-19 delta variant,india covid vaccine plan,covid variant delta,delta variant covid,covid delta variant,delta variant india,india covid vaccine,covid vaccine india,vaccine for delta plus variant,delta variant of covid-19,delta plus variant vaccine efficacy

देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 83 दिनों के निचले स्तर पर पहुंच गई है। फिलहाल कुल सक्रिय मामले 6,12,868 रह गए हैं। इससे पहले 1 अप्रैल को 6,10,929 सक्रिय मामले थे। तब से आंकड़ों में लगातार इजाफा हुआ था और 9 मई को यह 37 लाख के पार पहुंच गए थे। हालांकि तभी से गिरावट का दौर जारी है और उस पीक से तुलना करें तो एक्टिव केसों की संख्या में 80 फीसदी तक की कमी आई है। बीते 24 घंटों में 51,667 नए केस मिले हैं, जबकि 64,527 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। एक तरफ नए केसों में कमी, रिकवरी में तेजी और वैक्सीनेशन के गति पकड़ने के चलते यह स्थिति पैदा हुई है। 

राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले बढ़ रहे

स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी कर बताया कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 60,07,431 हो गई है। साथ ही 197 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 1,19,859 हो चुकी है। इनमें से 149 लोगों की मौत पिछले 48 घंटे में हुई है और 48 लोगों की मौत पिछले हफ्ते हुई है।

कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- तीन करोड़ 1 लाख 34 हजार 445
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 91 लाख 28 हजार 267
  • कुल एक्टिव केस- 6 लाख 12 हजार 868
  • कुल मौत- 3 लाख 93 हजार 310

बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से ढलान की ओर है। लेकिन अब डेल्टा प्लस वैरिएंट के चलते चिंताएं बढ़ गई हैं। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में इसके मामले बढ़े हैं। ऐसे में एक बार फिर खतरा बढ़ गया है और इस नए वैरिएंट के चलते कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। कई रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया है कि यह वैरिएंट टीकों के बाद भी शिकार बना सकता है। ऐसे में अब भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी हो गया है। 

यूपी में कोरोना से 32 और लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 32 और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 229 नए मामले सामने आए. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 32 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 22,368 हो गई है.

Post a Comment

0 Comments