पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा: दो ट्रेनों के टकराने से 30 की मौत, कई जख्मी

two express trains collide in pakistan;,sir syed actress and millat express 30 people death,train collided in pakistan,pakistan train collides,pakistan millat express,pakistan train collided,millat express train business class,passenger train collided in pakistan,pakistan express train accident,trains collide in pakistan,sir syed express train,pakistan train collide,pakistan express train accident 2021,millat express train speed,express trains of pakistan,millat express train

Pakistan Train Accident: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोमवार तड़के एक भीषण रेल हादसा हो गया। सिंध प्रांत के डहारकी में दो ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई, जिससे 30 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए हैं। 

मिल्लत एक्सप्रेस और सर सैय्यद एक्सप्रेस की आपस में हुई टक्कर

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटाकी जिले के डहारकी में सोमवार तड़के करीब 3:45 बजे मिल्लत एक्सप्रेस और सर सैय्यद एक्सप्रेस की आपस में टक्कर हो गई। इससे मिल्लत एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। मिली सूचना के मुताबिक, अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। घोटाकी जिले के डिप्टी कमिश्नर ने मौतों की पुष्टि की है।

रावलपिंडी से कराची जा रही थी सैयद एक्सप्रेस

मिल्लत एक्सप्रेस की कई बोगियां अनियंत्रित होकर दूसरी ट्रैक पर जा गिरीं और सामने से आ रही सर सैयद एक्सप्रेस उससे टकरा गई। इस कारण मिल्लत एक्सप्रेस की 8 और सर सैयद एक्सप्रेस की इंजन समेत चार बोगियों ट्रैक से उतर गईं। मिल्लत एक्सप्रेस कराची से सरगोधा और सर सैयद एक्सप्रेस रावलपिंडी से कराची जा रही थी।

छह से आठ बोगियां को हुआ भारी नुकसान

पाकिस्तानी अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।  घोटाकी जिले के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हादसे में 13 से 14 बोगियां पलट गई हैं। इनमें से 6 से 8 को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कई लोग अभी भी बोगियों में फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने में काफी चुनौती का सामना करना पड़ 
रहा है। डेप्युटी कमिश्नर ने कहा कि राहत ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों को ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिये ले जाया जा रहा है।  घोटाकी, धारकी, ओबरो और मीरपुर मथेलो के अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित करके सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर बुलाया गया है।
two express trains collide in pakistan;,sir syed actress and millat express 30 people death,train collided in pakistan,pakistan train collides,pakistan millat express,pakistan train collided,millat express train business class,passenger train collided in pakistan,pakistan express train accident,trains collide in pakistan,sir syed express train,pakistan train collide,pakistan express train accident 2021,millat express train speed,express trains of pakistan,millat express train

पाकिस्तान रेंजर्स सिंध के सैनिक भी मौके पर पहुंचे
डीसी उस्मान अब्दुल्ला ने कहा कि ऑपरेशन के लिए भारी मशीनरी और कटर की जरूरत है. बड़ी ट्रेन दुर्घटना के बाद अप और डाउन रेलवे यातायात को निलंबित कर दिया गया है. इस बीच ऑपरेशन में प्रशासन की सहायता के लिए पाकिस्तान रेंजर्स सिंध के सैनिक भी मौके पर पहुंच गए हैं. शवों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है.

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है, जिसके बाद राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है। हालांकि, अभी तक हेवी कटर्स और मशीनरी यहां नहीं पहुंची है। ट्रेन हादसे की वजह से कई ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

Tags - two express trains collide in pakistan;,sir syed actress and millat express 30 people death,train collided in pakistan,pakistan train collides,pakistan millat express,pakistan train collided,millat express train business class,passenger train collided in pakistan,pakistan express train accident,trains collide in pakistan,sir syed express train,pakistan train collide,pakistan express train accident 2021,millat express train speed,express trains of pakistan,millat express train

Post a Comment

0 Comments