भारत में सैमसंग (Samsung) ने एक नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A22 लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ साथ एमोलेड डिस्प्ले और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आया है। बता दे आपको सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन के बैक में 4 कैमरे दिए गए हैं. Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन इस महीने की शुरुआत में सैमसंग Galaxy A22 5G के साथ यूरोप में लॉन्च हुआ था।
सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कीमत
Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन की कीमत 18,499 रुपये है। यह फोन केवल एक ही वेरियंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आया है। Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन ब्लैक और मिंट कलर ऑप्शंस में आया है। सैमसंग गैलेक्सी A22 फिलहाल सैमसंग इंडिया की वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। जल्द ही यह स्मार्टफोन दूसरे रिटेल चैनल्स के जरिए सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।
सैमसंग के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन में 6.4 इंच का HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 720X1600 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड One UI 3.1 पर चलता है। यह स्मार्टफोन 6GB रैम के साथ आया है। इस फोन में 128GB का इंटरल स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए फोन के स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि 4G नेटवर्क पर यह 38 घंटे तक का टॉकटाइम देती है। सैमसंग गैलेक्सी A22 के बैक में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक में मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, फोन के पीछे 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Tags : samsung galaxy a22, samsung galaxy a22 5g, galaxy a22, samsung galaxy a22 unboxing, samsung a22, samsung, samsung galaxy a22 5g unboxing, samsung galaxy, galaxy a22 5g, samsung a22 5g, samsung galaxy a22 4g, samsung galaxy a22 review, samsung galaxy a22 5g price, samsung galaxy a22 5g review, galaxy a22 unboxing, galaxy a22 5g unboxing, samsung galaxy a22 обзор, обзор samsung galaxy a22, samsung galaxy a32 5g, samsung galaxy a22 camera, samsung galaxy a22 5g ราคา, รีวิว samsung galaxy a22 5g, galaxy




0 Comments