Russia University Shooting: रूस की एक यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है. जबकि अन्य 14 लोग घायल हो गए. बतादे की रूस के पर्म में पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग की. जिससे बचने के लिए छात्रों और टीचर्स ने खुध को कमरे में बंद कर लिया. बचने के लिए कुछ लोगों ने बिल्डिंग से छलांग भी लगा दी. हमलावर को मार गिराया गया है. बताया जा रहा है कि हमलावर इसी पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी का छात्र हो सकता है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
हमलावर मार गिराया गया
हालांकि रूस के गृह मंत्रालय ने पहले एक बयान में बताया था कि बंदूकधारी हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है. बाद में उसके मारे जाने की खबर आई. घटना के बाद जांच समिति ने हत्या की जांच शुरू कर दी है. रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, गोलीबारी और इमारत से भागने की कोशिश में कुछ लोगों को चोटें आई हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गैर-घातक बंदूक का इस्तेमाल से किया हमला
पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी प्रेस सर्विस के अनुसार, अज्ञात अपराधी ने एक गैर-घातक बंदूक का इस्तेमाल किया. यूनिवर्सिटी के छात्रों और कर्मचारियों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया, और यूनिवर्सिटी ने उन लोगों से परिसर छोड़ने का आग्रह किया जो ऐसा करने की स्थिति में थे.
रूस में इस साल किसी शिक्षण संस्थान में फायरिंग की दूसरी बड़ी घटना
बता दें कि रूस में यह किसी शिक्षण संस्थान में इस साल गोलीबारी की दूसरी बड़ी घटना है। इस साल मई में भी रूस के कजान शहर में एक 19 साल के युवक ने अपने पुराने स्कूल में घुसकर जबरदस्त फायरिंग की थी। इस घटना में 23 लोगों की जान गई थी। तब पुलिस ने बताया था कि हमलावर दिमागी बीारी से जूझ रहा था, लेकिन फिर भी उसे शॉटगन का लाइसेंस जारी कर दिया गया। इससे पहले 2019 में भी एक 19 साल के लड़के ने अपने कॉलेज में फायरिंग की थी, जिसमें एक साथी छात्र की जान चली गई थी और तीन अन्य लोग घायल हुए थे। 2018 में क्रीमिया के एक कॉलेज में छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग में 20 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।
Shocked at horrific attack at Perm State University in Russia; our deep condolences for loss of life & best wishes for early recovery of those injured. Embassy in touch with local authorities, representatives of Indian students. All Indian students safe: Indian Embassy in Russia
भारत के दूतावास ने कहा सभी भारतीय छात्र सुरक्षित हैं
रूस के पर्म शहर में एक यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी की घटना पर भारत के दूतावास का बयान आया है. रूस में भारत के दूतावास ने एक बयान में कहा कि रूस के पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में हुए भीषण हमले से स्तब्ध हैं. लोगों की जान जाने की घटना पर हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. दूतावास स्थानीय अधिकारियों, भारतीय छात्रों के प्रतिनिधियों के संपर्क में है. सभी भारतीय छात्र सुरक्षित हैं.


0 Comments