आज ही के दिन 11 सितंबर 2001 को दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश संयुक्त राज्य अमेरिका को अपने इतिहास में सबसे घातक आतंकवादी हमले का सामना करना पड़ा था। इस आतंकी हमलों में 3000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। अल कायदा के 19 आतंकियों ने चार विमानों को हाइजैक कर दुनिया की सबसे गगनचुंबी इमारतों से टकारा दिया था। 11 सितंबर को अमेरिका में हुए भीषण आतंकी हमले (20th anniversary of 9/11 attacks) की पूर्व संध्या पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस हमले में जान गवाने वाले लोगों को याद किया। 20 साल पहले अलकायदा के आतंकियों ने न्यूयार्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और वाशिंगटन स्थित पेंटागन पर विमान हाईजैक करके हमला किया था। इस हमले में करीब 3 हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।
20 years after September 11, 2001, we commemorate the 2,977 lives we lost and honor those who risked and gave their lives. As we saw in the days that followed, unity is our greatest strength. It’s what makes us who we are — and we can’t forget that. pic.twitter.com/WysK8m3LAb
— President Biden (@POTUS) September 10, 2021
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में मारे गए लोगों को याद किया। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि 11 सितंबर, 2001 के आतंकी हमले में न्यूयार्क शहर, अर्लिंग्टन, वर्जीनिया, शैंक्सविले और पेनसिल्वेनिया में 90 से अधिक देशों के मारे गए 2,977 और एक हजारों घायल लोगों को और उनके परिजनों को अमेरिका कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह त्रासदी इस बात को उजागर करती है कि कैसे सबसे कमजोर स्थिति में भी एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। बाइजन ने उन सुरक्षाबलों की भी सराहना की जिन्होंने हमलों में और उसके बाद अफगानिस्तान में देश के लिए अपनी जान जोखिम में डाली और अपनी जान दे दी। उन्होंने कहा कि हम अग्निशामकों, पुलिस अधिकारियों, श्रमिकों, डाक्टरों और नर्सों और उन सभी लोगों का सम्मान करते हैं जिन्होंने इस हमले के बचाव और उसके बाद पुनर्निर्माण के लिए अपना सब कुछ दिया। आपको बता दें कि 11 सितंबर 2001 को दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश संयुक्त राज्य अमेरिका को अपने इतिहास में सबसे घातक आतंकवादी हमले का सामना करना पड़ा था। आतंकी हमलों में 3,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। अल कायदा के 19 आतंकियों ने चार विमाननों को हाइजैक कर न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकरा दिया था। जिसमें वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दोनों टावर पूरी तरह से ढह गए थे।
Tags : 9/11,9/11 attacks,attacks,september 11 attacks,terrorist attacks,attack,us 9/11 attacks,9/11 attack,september 11 attacks (event),9/11 terror attacks,911 attacks,terrorist attack,9/11 terrorist attacks,anniversary of 9/11 attacks,9/11 attacks. september 2001,9/11 20th anniversary,9/11 anniversary,sept 11th attacks,terror attacks,historic attacks,september 11th attacks,gma 9/11,attack on us,september attacks,september 11 attack



0 Comments