PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय अमेरिका दौरे के लिए आज नई दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हो गए हैं. वे वहां पहले व्यक्तिगत रूप से क्वाड नेताओं की समिट में भाग लेंगे, द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. 23 सितंबर को पीएम मोदी अमेरिका पहुंचेंगे.
Will also participate in the Quad with President @JoeBiden, PM @ScottMorrisonMP and PM @sugawitter. We will take stock of outcomes of Summit in March. I will also address UNGA focusing on the global challenges. https://t.co/FcuhlJbeSl
— Narendra Modi (@narendramodi) September 22, 2021
Pm Modi ने ट्वीट कर दी कार्यक्रम की जानकारी
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मैं राष्ट्रपति बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन और जापान के पीएम योशीहिदे सुगा के साथ पहले व्यक्तिगत रूप से क्वाड लीडर्स समिट में भाग लूंगा। उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण के आधार पर भविष्य की व्यस्तताओं के लिए प्राथमिकताओं की पहचान करने का अवसर प्रदान करता है।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से अपनी 3 दिवसीय अमेरिका यात्रा के लिए रवाना हुए। pic.twitter.com/GzKbdc6Qsd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 22, 2021
Pm Modi 24 सितंबर को राष्ट्रपति बाइडन से करेंगे मुलाकात
पीएम मोदी 24 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ पहली प्रत्यक्ष द्विपक्षीय बैठक करेंगे और वाशिंगटन में पहले इन-पर्सन क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेंगे। पीएम मोदी के दौरे के दौरान डिनर का भी आयोजन किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की यात्रा भी पीएम मोदी की वाशिंगटन यात्रा के साथ मेल खा रही है और दोनों के मिलने की संभावना है। 24 सितंबर की शाम को, पीएम मोदी न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे, जहां अगले दिन वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देंगे।
पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम
अमेरिकी नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के अलावा प्रधानमंत्री वॉशिंगटन में 24 सितंबर को ‘क्वाड’ सम्मेलन में भी भागीदारी करेंगे, जिसमें समकालिन वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक रूप से चर्चा की जाएगी. वॉशिंगटन में अपनी बैठकों के बाद मोदी 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में शरीक होने के लिए न्यूयॉर्क की यात्रा करेंगे. प्रधानमंत्री के न्यूयॉर्क में 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय आम बहस को संबोधित करने का कार्यक्रम है.


0 Comments