WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक जबर्दस्त फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे यूजर्स को कैशबैक का फायदा होगा। वॉट्सऐप का यह फीचर ऐप की पेमेंट सर्विस यानी WhatsApp Payments से जुड़ा है। इस फीचर के रोलआउट होने के बाद यूजर्स को वॉट्सऐप के जरिए UPI पेमेंट करने पर कैशबैक मिलेगा।
📝 WhatsApp beta for Android 2.21.20.3: what’s new?
WhatsApp is working on the possibility to get cashback after using WhatsApp UPI Payments in India, for a future update!https://t.co/eH6uhe7PAo
मिल सकता है 10 रुपये का कैशबैक
WABetaInfo ने वॉट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट में 'Get cashback on your next payment' और 'Tap to get started' के मेसेज के साथ ऊपर में एक गिफ्ट आइकन भी बना है। बताया जा रहा है कि यह फीचर भारत में UPI पेमेंट्स के लिए रिलीज होगा और हो सकता है कि कंपनी एक पेमेंट के लिए यूजर्स को 10 रुपये का कैशबैक ऑफर करे।



0 Comments