Aryan Khan Drug Case : NCB ने 11 अक्टूबर तक कोर्ट से मांगी आर्यन खान की कस्टडी

aryan khan arrested in cruise drug case,shah rukh khan son arrested in drug case,shahrukh khan's son aryan mumbai cruise drug party,ncb arrests shah rukh khan's son aryan khan,shahrukh khan son drug case,shah rukh khan's son aryan khan arrested,shah rukh khan’s son aryan khan arrested,shahrukh khan's son aryan khan arrested,shah rukh khan son aryan khan,shahrukh khan son aryan khan,shah rukh khan’s son aryan khan,shah rukh khan's son aryan khan

आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेजा की कस्टडी आज (7 अक्टूबर) खत्म हो रही है। ऐसे में उनकी जमानत पर सुनवाई के लिए NCB तीनों को लेकर मुंबई की अदालत में पहुंच चुकी है। आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने उनकी जमानत याचिका दायर की है। अब देखना होगा कि क्या आज उन्हें जमानत मिलेगी या NCB कस्टडी बढ़ा दी जाएगी? एनसीबी ने बुधवार की रात को एक और विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। उसके पास से  ड्रग्स बरामद किया गया। बीती रात की छापेमारी के बाद माना जा रहा है एनसीबी आर्यन खान सहित तीनों आरोपियों की हिरासत बढ़ाने की मांग कर सकती है।

आर्यन के वकील मानशिंदे  ने NCB पर लगया आरोप 

दूसरी तरफ आर्यन के वकील मानशिंदे ने कहा कि, 'आर्यन को खास मेहमान के तौर पर बुलाया गया था और वो एक दोस्त के साथ वहां गया था। उसे क्रूज पर जाने का एक भी पैसा नहीं दिया गया और ना ही वो किसी ऑर्गनाइजर को जानता है'। उन्होंने आर्यन खान के पैडलर को जानने की खबर का भी खंडन किया है। साथ ही एनसीबी पर आरोप लगाया है वो सिर्फ व्हाट्सएप चैट पर केस बना रहे हैं जबकि उन्हें मेरे क्लाइंट से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। 

11 अक्टूबर तक मांगी कस्टडी

कोर्ट में सुनवाई से पहले एनसीबी अरबाज मर्चेंट को मेडिकल टेस्ट के लिए ले गई। अरबाज मर्चेंट और एनसीबी अधिकारियों को ऑफिस से बाहर निकलते देखा गया। इसके बाद आर्यन और उनके साथियों को कोर्ट ले जाया गया। वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी ने कोर्ट से मांग की है कि आर्यन खान और उनके दोनों साथियों की कस्टडी 11 अक्टूबर तक बढ़ा दी जाए। 

अरबाज की भी जमानत याचिका

दूसरी ओर अरबाज मर्चेंट के वकील ने जमानत याचिका दायर की है। साथ ही एक और आवेदन किया है जिसमें जहाज के सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की गई है कि क्या एनसीबी ने अरबाज से कुछ बरामद किया है या यह प्लांटेड था।

11 अक्टूबर तक मांगी कस्टडी

कोर्ट में सुनवाई से पहले एनसीबी अरबाज मर्चेंट को मेडिकल टेस्ट के लिए ले गई। अरबाज मर्चेंट और एनसीबी अधिकारियों को ऑफिस से बाहर निकलते देखा गया। इसके बाद आर्यन और उनके साथियों को कोर्ट ले जाया गया। वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी ने कोर्ट से मांग की है कि आर्यन खान और उनके दोनों साथियों की कस्टडी 11 अक्टूबर तक बढ़ा दी जाए। 

Post a Comment

0 Comments