BiggBoss15 सीज़न के लिए बिग बॉस हाउस को ‘जंगल’(Jungle) का रुप दे दिया गया है देखे Viral pic

diy miniature cardboard house,how to decorate clothes,big boss 15 house,decorate clothes,bigg boss 15 confirmed list,cake decorating challenge,bigg boss 15 first contestant list,colored cardboard house,decorate shoes,how to make cardboard colored house,miniature house,cake decorating,bigg boss 15 contestant list,diy miniature house,colored house,how to decorate,tejsawi prakash bigg boss 15,decorate,how to decorate jeans,bigg boss 15 final list

Bigboss-15 House decorated in Jungle Themआज रात साढ़े 9 बजे से ‘बिग बॉस 15’(Bigg Boss 15) का आगाज़ होने जा रहा है। बिग बॉस 15 के ग्रैंड प्रीमियर(Grand Premier) को शानदार बनाने के लिए शो के मेकर्स ने खास इंतेजाम किये हैं। लेकिन फिलहाल सुर्खियों में छाया है बिग बॉस का शानदार हाउस(Bigg Boss House)। हर साल दर्शकों को जितनी बेकरारी शो के कंटेस्टेंट्स का नाम जानने के लिए होती है, उतना ही क्रेज़ बिग बॉस हाउस की पहली झलक देखने के लिए भी मिलता है। दर्शक यह जानने के लिए उत्साहित रहते हैं कि इस बार शो के मेकर्स बिग बॉस हाउस कैसा रूप देंगे। 

तो बता दें, कि बिग बॉस के 15वें सीज़न के लिए बिग बॉस हाउस को ‘जंगल’(Jungle) का रुप दे दिया गया है। जंगल भी कोई ऐसा वैसा नहीं, बल्कि आलीशान जंगल(luxurious jungle), जिसमें घरवालों के लिए तमाम तरह की लग्ज़री सुविधाएं तो होंगी ही, साथ ही उन्हें हर पल किसी जंगल में रहने का एहसास भी होगा।डायरेक्टर ओमंग कुमार(Omung Kumar) और उनकी पत्नी वनिता ओमंग कुमार(Vanita Omung Kumar) हर साल बिग बॉस हाउस को बिल्कुल अलग रुप देते हैं। हर साल की तरह साल भी वह बिल्कुल हटके थीम लेकर आए हैं।  बिग बॉस के घर में इस बार जंगल जैसा गार्डन, बोलते पेड़, हरी-भरी घास, छाल से लटकते झूले, जानवरों के प्रतिबिंब , फूलों से सजा तालाब, बांस का बना पुल और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। हर साल की तरह इस साल भी लिविंग रूम, किचन एरिया, बेडरूम एरिया और बाथरूम एरिया को सजाने के लिए कस्टमाइज़ आइटम्स का प्रयोग किया गया है। बता दें, कि इस साल टीवी के पॉपुलर स्टार्स जय भानुशाली, तेजस्वी प्रकाश, डोनल बिष्ट के अलावा निशांत भट्ट, प्रतीक सेहजपाल, शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा, सिंबा नागपाल, अकासा सिंह समेत कई चेहरे बिग बॉस में कंटेस्टेंट बनकर आ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments