Drugs Case : शाहरुख के बेटे आर्यन खान समेत 3 को NCB ने गिरफ्तार किया, Cruise Drug Party

drugs party, drugs party on cruise, cordelia cruises drugs, drugs cruise ship, cruise party, drugs cruise ship mumbai, cruise party raid, ncb busts mumbai cruise drug party, cruise party in mumbai, drugs party on ship,drugs, shahrukh khan's son aryan mumbai cruise drug party, mumbai drugs party, drugs party raided, ncb raids drugs party, mumbai cruise raid, ncb cruise drugs raid, ncb busts mumbai cruise drug party latest news, cruise drugs party, ncb raid on cruise

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को NCB ने रेव पार्टी में रेड के दौरान हिरासत में लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने पूछताछ के बाद आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया है। बता दे कि नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक यात्री क्रूज शिप पर छापा मारकर वहां नशीले पदार्थों के साथ चल रही पार्टी का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने इस मामले में बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने रविवार को बताया इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आर्यन समेत हिरासत में लिए गए तीन लोगों की मेडिकल जांच कराई जा रही है। समाचार एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक जल्द ही कुछ की गिरफ्तारी भी जा सकती है।जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए अन्‍य लोगों में मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा और अरबाज मर्चेंट शामिल हैं।

NCB की एक टीम की ओर से शनिवार शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा गया था। इस छापेमारी में एमडीएमए, एक्स्टेसी, कोकीन, एमडी (मेफेड्रोन) और चरस जैसे मादक पदार्थ बरामद किए गए। एनसीबी की ओर से मादक पदार्थ रोधी अधिनियमों के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। अधिकारी के मुताबिक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को अदालत में पेश किया जाएगा। इस पार्टी में लोगों को सोशल मीडिया के जरिए भी सूचित किया गया था। पार्टी में एक व्‍यक्ति के टिकट की कीमत 75 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक था। एनसीबी प्रमुख एसएन प्रधान ने कहा कि हम पूरे मामले की निष्पक्ष छानबीन करेंगे। यदि इसमें किसी की सिलेब्रिटी या अमीर लोगों से संबंध सामने आते हैं तो भी हमारी कार्रवाई पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हम कानून के मुताबिक काम करेंगे।

Tags : drugs party, drugs party on cruise, cordelia cruises drugs, drugs cruise ship, cruise party, drugs cruise ship mumbai, cruise party raid, ncb busts mumbai cruise drug party, cruise party in mumbai, drugs party on ship,drugs, shahrukh khan's son aryan mumbai cruise drug party, mumbai drugs party, drugs party raided, ncb raids drugs party, mumbai cruise raid, ncb cruise drugs raid, ncb busts mumbai cruise drug party latest news, cruise drugs party, ncb raid on cruise, Badi khabar, aaj ki badi khabar, breaking news, bigbreaking, top 10 news, news, khabar, bollywood news, top headlines, aaj tak, m khabar, abp news, mkhabar, amar ujala, tips and tricks, youtube, 100 badi khabar, 100 news, hindi me, viral, viral post hindi, viral video, video viral, viral news hindi

Post a Comment

0 Comments