बिग बी यानि अमिताभ बच्चन सोमवार को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान अपने बंगले जलसा से बाहर आकर बिग बी ने अपने फैंस का अभिवादन किया। सभी एक-साथ मिलकर अमिताभ के जन्मदिन के मौके पर जलसा के बाहर जश्न मनाते दिखाई दिए। वहीं, अपने फैंस से मिलने अमिताभ भी बंगले के बाहर आए और हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।
जन्मदिन पर #BigB ने किया फैंस का अभिवादन
— mKhabar (@mKhabarlive) October 11, 2021
जलसा' से बाहर आकर लोगो से की मुलाकात
79 साल के हुए @SrBachchan @juniorbachchan @Bollyhungama #AmitabhBachchan pic.twitter.com/dZT80fwqJI
अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि वो जलसा के गेट के बाहर निकल कर आए हैं। उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहन रखा है। अमिताभ जैसे ही बाहर आए फैंस उन्हें विश करते दिखाई दिए।
कमला पसंद' के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को खत्म किया बिग बी ने
कमला पसंद' के साथ अपने करार को खत्म कर दिया है। जाने क्या कहा है बिग बी ने ? बॉलीवुड अभिनेचा अमिताभ बच्चन ने पान मसाला ब्रांड के एक विज्ञापन से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने इस कंपनी के साथ प्रमोशन का कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म कर दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इसके प्रचार के लिए उन्हें जो पैसे मिले थे, उन्होंने उसे भी वापस कर दिया है। इस पान मसाला ब्रांड के प्रचार के लिए 79 वर्षीय अभिनेता को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उनके कई प्रशंसकों ने इसको लेकर निराशा जाहिर की थी। यही कारण है कि अमिताभ बच्चन ने इस विज्ञापन से खुद को अलग करने का फैसला किया।
पिछले महीने, अमिताभ बच्चन से उनके फैन जब ये पूछा कि उन्होंने पान मसाला ब्रांड का विज्ञापन क्यों चुना, तो अमिताभ ने खुद सोशल मीडिया पर इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा, "क्षमा प्रार्थी हूं। किसी भी बिजनेस में अगर किसी का भला हो रहा है, तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यों जुड़ रहे हैं। हां अगर बिजनेस है, तो उसमें हमें भी अपने बिजनेस के बारे में सोचना पड़ता है।


0 Comments