सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज पर फिल्माया गया आखिरी गाना ‘अधूरा’ जल्दी ही रिलीज होने वाला है। Sidharth Shukla और Shehnaaz Gill की जोड़ी Bigg Boss के बाद जबरदस्त हिट हुई। फैन्स उन्हें प्यार से सिडनाज Sidnaaz बुलाने लगे। कोई म्यूजिक वीडियो हो या ब्रांड एंडोर्समेंट जब भी सिद्धार्थ और शहनाज साथ आए फैन्स ने उन पर जमकर प्यार बरसाया। बता दे आपको बीते 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था जिसके साथ ही यह जोड़ी भी हमेशा के लिए टूट गई। हालांकि सिडनाज को आखिरी बार एक बार फिर से स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। सिंगर श्रेया घोषाल ने अपने ट्विटर हैंडल से सिद्धार्थ और शहनाज का ये पोस्टर साझा किया है और बताया कि गाना ‘अधूरा’ 21 अक्टूबर को रिलीज होगा। पोस्टर में सिद्धार्थ और शहनाज के बीच केमेस्ट्री देखते ही बनती है। पोस्टर में सिद्धार्थ, शहनाज की नाक पकड़कर खींच रहे हैं। दोनों की यही शरारतें फैन्स को हमेशा पसंद आती रही हैं। गाने के साथ एक टैगलाइन लिखी गई है- ‘एक अधूरा गाना, एक अधूरी कहानी।‘ श्रेया ने सिद्धार्थ को याद करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा- ‘वह एक स्टार था और हमेशा रहेगा। लाखों दिलों का प्यार हमेशा चमकता रहेगा। #Habit हमारा अधूरा गाना.. #Adhura है पर फिर भी पूरा रहेगा। सिडनाज का ये आखिरी गाना, हर फैन की ख्वाहिश, हमेशा के लिए हमारे दिलों में जिंदा रहेगा।‘
बता दे आपको सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक म्यूजिक वीडियो ‘हैबिट’ पर काम कर रहे थे जो एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के साथ अधूरा रह गया। बताया जा रहा है कि गाने के मेकर्स ने अब इसका नाम बदलकर ‘अधूरा’ कर दिया है।
He was a star and will be forever.. The love of millions of hearts will shine bright forever. #Habit our unfinished song.. #Adhura hai par phir bhi poora rahega.. #Sidnaaz ka yeh aakhri gaana, har fan ki khwahish, hamesha ke liye humare dilon mein zinda rahega. pic.twitter.com/CTWkr1wXzR
— Shreya Ghoshal (@shreyaghoshal) October 16, 2021
Tags : sidharth shukla, sidharth shukla adhura song, siddharth shukla, adhura, sidharth shukla shehnaaz gill adhura, sidharth shukla shehnaz gill adhura music video, adhura sidharth shukla, adhura song sidharth shukla, siddharth shukla last song adhura, adhura song, sidnaaz adhura song, sidharth shukla adhura, sidharth shukla video, sidharth shukla new song, sidharth shukla song adhura, shehnaaz gill sidharth shukla, siddharth shukla death video, siddharth shukla adhura full song


0 Comments