Lata Mangeshkar Passes Away LIVE: लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क ले जाया जा रहा है. शाम करीब साढ़े 6 बजे लता दीदी का अंतिम संस्कार होगा. उनका दाह संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. संस्कार में पीएम मोदी भी शामिल होंगे.
Lata Mangeshkar Death - स्वर कोकिला लता मंगेशकर निधन: सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन आज ब्रीच कैंडी अस्तपाल में कोरोना संक्रमण से जंग लड़ते हुए 92 साल की उम्र में हो गया. पिछले 29 दिनों से वह ब्रीच कैंडी अस्तपाल में भर्ती थीं और उनकी स्थिति नाज़ुक बानी हुई थी. लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर घर पहुंच चुका है. उनका अंतिम संस्कार रविवार को ही मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 6:30 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे पीएम मोदी
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम मुंबई पहुंचेंगे. पीएम शाम चार बजे मुंबई पहुंचेंगे. लता जी का पार्थिव शरीर दोपहर 12.30 बजे उनके घर प्रभु कुंज ले जाया जा रहा है, जहां उनके परिवार, रिश्तेदार समेत अन्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. शिवाजी पार्क में पूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के साथ शाम 6.30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा.
Will be leaving for Mumbai in some time to pay my last respects to Lata Didi.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2022
महानायक अमिताभ बच्चन श्रद्धांजलि देने लता जी के घर पहुंचे
लता मंगेशकर को अलविदा कहने के लिए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन उनके घर प्रभुकुंच पहुंच गए हैं. अभिताभ बच्चन के साथ उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी लता जी के घर पहुंची हैं.
#WATCH Amitabh Bachchan arrives to pay last respects to singer Lata Mangeshkar at her 'Prabhukunj' residence in Mumbai pic.twitter.com/BKzJflbLpX
— ANI (@ANI) February 6, 2022
गीतकार संतोष आनंद ने किया लता मंगेशकर को याद
गीतकार संतोष आनंद, महान गायिका लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनकर टूट गए हैं। उन्होंने दिवंगत गायिका के साथ गीत 'एक प्यार का नगमा है' में साथ काम किया था। वह कहते हैं कि "लता मंगेशकर की आत्मा को शांति मिले।"
#WATCH | "May her soul rest in peace," says lyricist Santosh Anand, as he breaks down while remembering legendary singer #LataMangeshkar with their song 'Ek Pyaar Ka Nagma Hai' pic.twitter.com/jTA2Ze1vCr
— ANI (@ANI) February 6, 2022


0 Comments