हाल ही में पठान (Pathaan) का टीजर रिलीज करते हुए शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. साथ ही साथ एक हल्की सी झलक अपने लुक की भी दिखाई है. इस फिल्म में शाहरुख खान के किरदार का इंट्रोडक्शन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) ने साथ मिलकर दिया है. आखिरकार पठान की रिलीज डेट आ ही गई. महीनों के इंतजार का मीठा फल मिल ही गया है. शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान का इंतजार कर रहे फैंस अब अगले साल 25 जनवरी तक बेफिक्र रहेंगे. टीजर के साथ पठान का रिलीज डेट अनाउंस करने के बाद सोशल मीडिया पर धुआंधार रिएक्शंस आने लगे हैं.
इन दोनों के बाद टीजर में फिर सुनाई देती है शाहरुख की आवाज जिसमें किंग खान कहते हैं कि तो उसने अपने देश को ही अपना धर्म मान लिया और देश की रक्षा को ही अपना कर्म... और जिनका नाम नहीं होता, उनका नामकरण उनके साथ ही कर देते हैं लेकिन ये नाम क्यों पड़ा, कैसे पड़ा इसके लिए थोड़ा सा इंतजार कीजिए, जल्द मिलते हैं पठान से
I know it’s late… But remember the date… Pathaan time starts now…
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 2, 2022
See you in cinemas on 25th January, 2023.
Releasing in Hindi, Tamil and Telugu.
Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you. @deepikapadukone |@TheJohnAbraham | #SiddharthAnand | @yrf pic.twitter.com/dm30yLDfF7
एक यूजर ने लिखा- 'राजा वापस आ गया है.' दूसरे ने लिखा- 'मैं रो रहा हूं, तुम रो रहे हो सभी रो रहे हैं, हमारा राजा वापस आ गया.' एक और यूजर ने मीम शेयर कर लिखा- 'मिठाई बांट दीजिए, खुशी का माहौल है.' एक ने लिखा- 'क्या ये सच है, मेरे रोंगटे खड़े हो गए हैं.' आगे एक यूजर ने लिखा- 'ट्वि टर पर शाहरुख खान का राज होने वाला है और SRKians आज यहां हैं. पठान की अनाउंसमेंट ने नई ऊंंचाई और जोश भर दी है सभी में.'
फैंस पठान में शाहरुख खान की धुंधली सी झलक पाकर बेहद खुश हैं. ट्विशटर पर शाहरुख खान, किंग खान और पठान ट्रेन्ड कर रहे हैं. लोग जोर शोर से शाहरुख के कमबैक का स्वागत कर रहे हैं. देखिए यूजर्स ने कैसे अपने बादशाह का वेलकम किया है.


0 Comments