अयोध्या उद्घाटन के पहले अचानक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एयरपोर्ट का नाम बदला, अब होगा महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट, उद्घाटन के पहले बदल गया नाम, कल तक पहुंच सकता है जिला प्रशासन के पास नोटिफिकेशन, अब तक नाम था मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एयरपोर्ट,उद्घाटन के ठीक पहले अचानक बदल गया नाम।
अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठान से पहले कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. रेलवे स्टेशन के बाद अब अयोध्या एयरपोर्ट का नाम भी बदल दिया गया है. अयोध्या एयरपोर्ट को अब 'महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम' के नाम से जाना जाएगा. इससे एक दिन पहले 27 दिसंबर को अयोध्या स्टेशन का नाम बदलकर 'अयोध्या धाम जंक्शन' कर दिय गया था.
जाने अयोध्या एयरपोर्ट की क्या होगी खासियत
अयोध्या एयरपोर्ट का पहला चरण 1,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6500 वर्गमीटर होगा, जो सालाना लगभग 10 लाख यात्रियों की सेवा करने के लिए तैयार रहेगा. टर्मिनल भवन का अग्रभाग अयोध्या के आगामी श्रीराम मंदिर की मंदिर वास्तुकला को दर्शाता है. टर्मिनल भवन के अंदरूनी हिस्सों को भगवान श्रीराम के जीवन को दर्शाते हुए स्थानीय कला, चित्रों और भित्ति चित्रों से सजाया गया है. अयोध्या हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन विभिन्न सुविधाओं से लैस है जिनमें इंसुलेटेड रूफिंग सिस्टम, LeD लाइटिंग, वर्षा जल संचयन, फव्वारे के साथ भूनिर्माण, जल उपचार संयंत्र, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सौर ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं.
The name of the new airport in Ayodhya to be Maharishi Valmiki International Airport Ayodhya Dham: Sources pic.twitter.com/OAIo7SGoRX
— ANI (@ANI) December 28, 2023
पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या का दौरा करेंगे
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या का दौरा करेंगे और इस दौरान वहां के पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन करेंगे. यहां से नई अमृत भारत व वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम का उद्घाटन करेंगे. पीएमओ ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या दौरे पर जाएंगे. सुबह करीब 11.15 बजे उद्घाटन का कार्यक्रम शुरू होगा.
इस दौरान पीएम मोदी कई अन्य रेल परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जहां राज्य में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. इनमें अयोध्या और उसके आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए लगभग 11,100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं और पूरे उत्तर प्रदेश में अन्य परियोजनाओं से संबंधित लगभग 4600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं.



0 Comments