प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या एयरपोर्ट के नाम बदले जाने का किया आधिकारिक ऐलान

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या एयरपोर्ट के नाम बदले जाने का किया आधिकारिक ऐलान अयोध्या एयरपोर्ट का बदला गया नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारिक ऐलान किया अब महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा नाम 30 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

वही आज अयोध्या दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद है आपको बता दे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ PM मोदी के दौरे से पहले तैयारियों का ले रहे जायजा लता मंगेशकर चौक पर सीएम योगी ने सेल्फी भी ली हनुमानगढ़ी में सीएम योगी ने दर्शन पूजन किया वही अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का सीएम ने किया निरीक्षण

जानिए पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम

  • अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 30 दिसंबर, 2023 को एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे.
  • 30 दिसंबर को दिल्ली से अयोध्या के लिए इंडिगो की पहली फ्लाइट उड़ान भरने वाली है. वहीं फ्लाइट्स का कमर्शियल ऑपरेशन 6 जनवरी, 2024 से शुरू होगा.
  • अयोध्या के इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम है महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम. इसका उद्घाटन पीएम मोदी 30 दिसंबर को दिन में 12.15 बजे करेंगे.
  • इस एयरपोर्ट को तैयार करने में पूरे 1,450 करोड़ रुपये का खर्च आया है. यह हवाई अड्डा कुल 6500 वर्ग मीटर के एरिया में फैला हुआ है.
  • इस एयरपोर्ट को हर साल 10 लाख पैसेंजर्स को हैंडल करने के हिसाब से तैयार किया गया है.
  • एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग के आगे के हिस्से को श्री राम मंदिर की तरह बनाया गया है. वहीं, अंदर के हिस्से को अयोध्या शहर के साथ-साथ श्री राम के जीवन को दर्शाने वाली कलाकृतियों से सजाया गया है.

Post a Comment

0 Comments