यूपी पीसीएस 2023 का परिणाम घोषित कर दिया गया है. प्रयागराज स्थित लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश ने मंगलवार रात इस परीक्षा में चयनित किए गए सभी 251 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी. इस परीक्षा में देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता ने टॉप किया है, जबकि प्रयागराज करने रहने वाले प्रेम शंकर पांडे दूसरे स्थान पर और हरदोई के सात्विक श्रीवास्तव को तीसरा स्थान मिला है.
जारी परिणामों में पीसीएस मेंस में 167 पुरुष और 84 महिला अभ्यर्थी चयनित घोषित की गई हैं. वहीं टॉप 10 में 8 पुरुष दो महिला शामिल हैं. पीसीएस में 77 ओबीसी, एससी के 55 और एसटी के दो अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता पीसीएस 2023 के टॉपर बने हैं. जबकि प्रयागराज के प्रेम शंकर पांडेय दूसरे स्थान पर चयनित हुए हैं.
टॉप 10 में 8 पुरुष दो महिला व्यक्ति शामिल हैं, पीसीएस में 77 ओबीसी, एससी के 55 और एसटी के दो अभ्यर्थी चयनित हुए हैं,
ये रहे टॉपर
1. देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता पीसीएस 2023 के टॉपर बने हैं,
2. प्रयागराज के प्रेम शंकर पांडेय दूसरे स्थान पर चयनित हुए हैं,
3. तीसरे स्थान पर हरदोई की सात्विक श्रीवास्तव चयनित हुए हैं,
4. चौथे स्थान पर शिव प्रताप चयनित हुए हैं,
5. पांचवें स्थान पर बहराइच के मनोज कुमार भारती चयनित हुए हैं,
6. छठें स्थान पर चित्रकूट के पवन पटेल चयनित हुए हैं,
7. सातवें स्थान पर मेरठ की शुभि गुप्ता चयनित हुई है,
8. आठवें स्थान पर अयोध्या की निधि का चयन हुआ है,
9. नवे स्थान पर बिहार के बक्सर जिले के हेमंत का चयन हुआ है,
10. दसवें स्थान पर कासगंज कासगंज के महादेव उपाध्याय चयनित हुए हैं,
11. ग्यारहवें स्थान पर जौनपुर की श्वेता सिंह का चयन हुआ है,
12. बारहवें स्थान पर लखनऊ की अंजनी यादव का चयन हुआ है,
UPPSC की परीक्षा-2023 में सफल सभी अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 23, 2024
गुणधर्मिता, शुचिता और पारदर्शिता के सतत् मानक गढ़ते हुए रिकॉर्ड समय में चयन प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का अभिनंदन!
इस प्रतिष्ठापूर्ण परीक्षा में कुल चयनित 251…
लखनऊ सीएम योगी ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी अभ्यर्थियों उनके अभिभावकों को बधाई सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा की UPPSC की परीक्षा-2023 में सफल सभी अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई! गुणधर्मिता, शुचिता और पारदर्शिता के सतत् मानक गढ़ते हुए रिकॉर्ड समय में चयन प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का अभिनंदन! इस प्रतिष्ठापूर्ण परीक्षा में कुल चयनित 251 अभ्यर्थियों में 84 अभ्यर्थी मातृशक्ति हैं, जिन्होंने 'हमारी बेटियां-हमारा गौरव' को चरितार्थ करते हुए अपनी मेधा का शानदार परिचय दिया है। प्रदेश के 68 जिलों से किसी न किसी अभ्यर्थी ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने जिले-परिवार का मान बढ़ाया है। यह उत्तर प्रदेश में 'सुरक्षा, सुशासन और समान अवसर' की सुनिश्चितता को प्रदर्शित करता है। सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!
22 दिसंबर को आया था मेन्स का रिजल्ट
22 दिसंबर 2023 को मेंस परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था. मेंस परीक्षा में इंटरव्यू के लिए 451 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे. 8 जनवरी से 12 जनवरी के बीच इंटरव्यू आयोजित किए गए थे. तीन अभ्यर्थी इंटरव्यू में अनुपस्थित रहे थे. पीसीएस 2023 में 5 लाख 65 हजार 459 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे. प्रारंभिक परीक्षा में 3 लाख 45 हजार 22 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे. मुख्य परीक्षा के लिए 4047 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे. टॉप 20 अभ्यर्थियों में 13 पुरुष 7 महिला अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. कुल चयनित अभ्यर्थियों में 68 जिलों का प्रतिनिधित्व हुआ है. पीसीएस 2023 का चयन आठवां 9 दिन में पूरा हुआ है. कल अभ्यर्थियों में महिलाओं का प्रतिशत 33.46 फीसदी. प्रारंभिक परीक्षा 14 में 2023 को और अंतिम चयन परिणाम 23 जनवरी 2024 को घोषित किया गया है.


0 Comments