सड़क हादसे में अबतक 22 लोगों की मौत की पुष्टि
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 22 लोगों की मौत होने की खबर है। मौके पर चीख-पुकार मची है। ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिर गई। ट्रॉली में सवार सात बच्चे और आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। घटनास्थल पर अपरा तफरी और चीख पुकार मची है।
कासगंज कासगंज से बड़ी खबर सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 15 लोगों की मौत गंगा स्नान के लिए...
Posted by M Khabar on Friday, 23 February 2024
आसपास के ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र पर तालाब से निकाले श्रद्धालुओं को भेजा गया है। अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। श्रद्धालु एटा जिले के कहा गांव के बताए जा रहे हैं।
सीएमओ राजीव अग्रवाल ने बताया कि हादसे में 22 की मौत हो चुकी है। इनमें सात मासूम बच्चे शामिल हैं, जबकि आठ महिलाएं हैं।
जनपद कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 24, 2024
जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित निःशुल्क उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र…
सीएम योगी ने सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया घायलों का बेहतर इलाज कराने के CM ने निर्देश दिए आला अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश
CM योगी ने कासगंज सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। CM योगी ने मृतकों के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। CM ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है। वहीं सभी गंभीर रूप से घायलो को 50 हजार रूपये देने के निर्देश दिये हैं। CM ने सभी घायलों का तत्काल निःशुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।


0 Comments